जेएसएससी परीक्षाएं रद्द होने पर हेमंत सरकार को घेरते बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी.
Jharkhand Case:मधुकर/झारखंड: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन कैबिनेट द्वारा जेएसएससी और जेपीएससी की परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों को दिग्भ्रमित करने और धांधली में शामिल सफेदपोशों को बचाने के लिए यह नाटक कर रही है.
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार द्वारा JSSC और JPSC परीक्षाओं को रद्द करने के कैबिनेट फैसले को छात्रों के साथ धोखा बताया है. उनका तर्क है कि परीक्षा रद्द करने से भ्रष्टाचार मिटने वाला नहीं है, बल्कि इससे दोषियों को बचाने का रास्ता साफ होगा. उन्होंने निष्पक्ष न्याय के लिए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने और संलिप्त अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परीक्षाओं को रद्द करना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है. छात्रों की मुख्य मांग केवल और केवल सीबीआई (CBI) जांच की रही है. सरकार इससे लगातार भाग रही है, जिससे साफ जाहिर होता है कि नौकरियों को बेचने के इस बड़े खेल में सरकार में बैठे रसूखदार लोग और अफसर शामिल हैं.
मरांडी ने अंदेशा जताया कि सरकार का यह कदम केवल अदालती दांव-पेंच फंसाने की साजिश है. परीक्षा रद्द होने के बाद पैसे देकर चयनित हुए अभ्यर्थी कोर्ट जाएंगे. कोर्ट में सीआईडी ही जांच रिपोर्ट पेश करेगी, जो पहले से ही झूठी रिपोर्ट देकर मामलों को भटका रही है. नतीजतन, अदालत से इस फैसले पर स्टे मिल सकता है, जिससे भ्रष्टाचारियों का काम आसान हो जाएगा और आंदोलनकारी छात्रों के हाथ सिर्फ धोखा लगेगा.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सत्ता में साझेदार होने के कारण वे छात्रों के मुद्दे पर चुप हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जेएसएससी अध्यक्ष पद तक के लिए करोड़ों रुपये के लेन-देन की चर्चाएं हैं और इस भ्रष्टाचार का असर गठबंधन के शीर्ष नेताओं तक जाता है. उन्होंने कहा कि जब तक जेएसएससी के मौजूदा अध्यक्ष और जांच भटकाने वाले सीआईडी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक निष्पक्षता संभव नहीं है.
बाबूलाल मरांडी ने आंदोलनरत छात्रों का आह्वान किया कि वे अपनी सीबीआई जांच की मांग पर अडिग रहें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और जब तक मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी जाती, तब तक यह राजनीतिक व कानूनी लड़ाई जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें-इमाम का बेटा हिंदू लड़की लेकर हुआ फरार…जानें ‘लव जिहाद’ के शक में मेरठ में क्यों मचा बवाल?
-भारत एक्सप्रेस
UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…
UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…
UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…