उत्तर प्रदेश

हापुड़ में खौफनाक वारदात! गवाही देने जा रहे किसान की लाठी-हथौड़ों से पीटकर हत्या, फिर कार से कुचला

Hapur Murder News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े 34 वर्षीय किसान गौरव त्यागी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. गौरव एक पुराने जानलेवा हमले के मुकदमे में गवाही देने हापुड़ कचहरी जा रहे थे. इसी दौरान धनौरा रोड पर कार सवार हमलावरों ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारकर गिरा दिया. इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और हथौड़े से उन पर ताबड़तोड़ वार किए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानिए पूरा मामला?

मोहम्मदपुर आजमपुर निवासी गौरव त्यागी पुत्र फतह सिंह का गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद में वर्ष 2021 में हुए जानलेवा हमले के मामले में बुधवार को उनकी गवाही होनी थी. आरोप है कि मुकदमे में जमानत पर चल रहे आरोपी वैगनआर कार से उनका पीछा कर रहे थे.

हमले के दौरान आरोपियों ने घायल गौरव के ऊपर कई बार कार चढ़ा दी और उन्हें गंभीर हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस ने गौरव को अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया. उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.


ये भी पढ़ें: इमाम का बेटा हिंदू लड़की लेकर हुआ फरार…जानें ‘लव जिहाद’ के शक में मेरठ में क्यों मचा बवाल?


घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार पांच आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. सीओ अनीता चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुराना जमीन विवाद सामने आया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

हरीश शर्मा

Recent Posts

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

6 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

7 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

25 minutes ago

पाइप बिछाने से आगे की कहानी: कैसे स्वतंत्र देव सिंह ने बुंदेलखंड में पानी की किल्लत को दी चुनौती?

UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…

41 minutes ago

मायके वालों को कमरे में बंद कर पीटा, फिर रेलवे ट्रैक पर पत्थरबाजी; दहेज विवाद में मचा बवाल

Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…

45 minutes ago

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

60 minutes ago