देश

UP News: बाहुबली विधायक Abhay Singh को मिलेगी राहत या बढ़ेगी मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

UP News: अयोध्या के गोसाईंगज से विधायक अभय सिंह (Abhay Singh) की मुश्किले फिर बढ़ने वाली हैं. उन्हें एक पुराने केस में हाईकोर्ट (High Court) से मिली राहत को अब सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में चुनौती दी गई है. विकास सिंह नाम के व्यक्ति ने 2010 में अभय सिंह और उनके साथियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था. एफआईआर में दावा किया गया है कि हथियारों से हमला हुआ था. गवाही और बयानों को कमजोर होने से केस कमजोर हो गया था. जिसके बाद अंबेडकरनगर की अदालत ने 2023 में सभी आरोपियों को बरी कर दिया था.

लखनऊ कोर्ट में चुनौती

जमानत मिलने के बाद विकास सिंह ने फिर लखनऊ हाइकोर्ट (Lucknow High Court) में चुनौती दी. वहां दो जजों की राय अलग थी. इस केस में एक जज ने आरोपी को दोषी माना और दूसरे जज ने निर्दोष. जिसके बाद मामला तीसरे जज के पास गया. फिर उस जज ने भी मार्च 2025 में अभियोजन पक्ष को कमजोर मानते हुए अभय सिंह को बरी कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

लेकिन अब इसको सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच इस पर शुक्रवार को सुनवाई करेगी. अब सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट की तरफ है. अगर फैसला अभय सिंह के खिलाफ गया तो उनका राजनीतिक भविष्य पर ग्रहण लग सकता है.

विवादों में अभय सिंह

राजनीतिक रूप से भी अभय सिंह विवादों में रहे हैं. फरवरी 2024 के राज्यसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के फैसले के खिलाफ जाकर बीजेपी को वोट दिया था, जिससे उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया. इसके बाद से उनके बीजेपी में जाने की चर्चा तेज हो गई है. तो कुल मिलाकर, अभय सिंह की किस्मत आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले से तय हो सकती है. या तो वो राजनीति में नई राह पकड़ेंगे या फिर मुश्किलों की नई चुनौती से भरी होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago