देश

बांग्लादेश में गहराता संकट; दिल्ली में हाई कमीशन ने रोकी वीजा सेवाएं, पड़ोसी मुल्क में हिंदुओं पर बढ़ते जुल्म से भारत में उबाल

Bangladesh Crisis Update: पड़ोसी देश बांग्लादेश से आ रही खबरें दिल दहला देने वाली हैं. वहां मची भारी राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल का सीधा असर अब भारत की राजधानी दिल्ली में भी दिखने लगा है.

दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने एक अचानक आए फैसले में अपनी सभी वीजा और कांसुलर सेवाओं पर ताला लगा दिया है. हाई कमीशन के बाहर बाकायदा एक नोटिस चस्पा किया गया है, जिसमें लिखा है कि ‘कुछ जरूरी कारणों’ की वजह से अगले आदेश तक वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी.

इस फैसले से उन हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं जो काम या इलाज के सिलसिले में सरहद पार आने-जाने की तैयारी में थे.

क्यों सुलग रहा है बांग्लादेश?

दरअसल, बांग्लादेश इस वक्त हिंसा की आग में सुलग रहा है और इसकी मुख्य वजह शरीफ उस्मान हादी की मौत है. हादी की मौत के बाद से ही पूरे देश में तनाव का माहौल है. ताज्जुब की बात यह है कि बांग्लादेश पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं. पुलिस का कहना है कि मुख्य संदिग्ध फैसल करीम मसूद कहां छिपा है, इसके बारे में उन्हें फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है. हत्यारे की गिरफ्तारी न होने से जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है.

कट्टरपंथियों के निशाने पर हिंदू

इस पूरे विवाद के बीच सबसे डराने वाली बात यह है कि वहां रह रहे अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को कट्टरपंथी चुन-चुनकर निशाना बना रहे हैं. जमात-ए-इस्लामी जैसे संगठनों के एक्टिव होने से हालात बदतर हो गए हैं.

पश्चिमी जिले झेनाइदह से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई, जहां गोविंदा बिस्वास नाम के शख्स के हाथ में सिर्फ ‘कलावा’ देखकर कट्टरपंथियों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया.

ये भी पढ़ें- दूतावास जाने से छुटकारा: चीन के लिए ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकेंगे वीजा, जानें प्रक्रिया

हिंदू युवक को जिंदा जलाने पर फूटा गुस्सा

यही नहीं, दीपू चंद्र दास नाम के एक हिंदू युवक को जिंदा जलाने की दरिंदगी ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है. इसके विरोध में ढाका के मशहूर ढाकेश्वरी मंदिर में भारी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग जुटे और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि हत्यारों को चौराहे पर फांसी दी जाए और हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं.

भारत में विरोध की लहर

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे इस अत्याचार की गूंज भारत के कोलकाता तक सुनाई दे रही है. वहां कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया. पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाने की बात कही.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

1 minute ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

15 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

18 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

41 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

44 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

60 minutes ago