Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दूतावास जाने से छुटकारा: चीन के लिए ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकेंगे वीजा, जानें प्रक्रिया

भारत में चीनी दूतावास ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए एक अहम कदम उठाते हुए चीन ने नए ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन सिस्टम की शुरुआत की है. इस नई सुविधा से अब भारत के नागरिक चीन जाने के लिए वीजा रेजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर सकेंगे.

China visa

भारत में चीनी दूतावास ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए एक अहम कदम उठाते हुए चीन ने नए ऑनलाइन वीजा (China Online Visa)  एप्लीकेशन सिस्टम की शुरुआत की है. इस नई सुविधा से अब भारत के नागरिक चीन जाने के लिए वीजा रेजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर सकेंगे, जिससे पूरा प्रोसेस पहले की तुलना में अधिक सरल और सुविधाजनक हो जाएगी.

दूतावास के चक्कर लगाने से छुटकारा

दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने यह जानकारी दी कि चीन के वीजा (Chinese Visa) के लिए ऑनलाइन सेवा 22 दिसंबर 2025 से ऑफिशियली लागू कर दी गई है. बता दें कि पुरानी प्रक्रिया में आवेदकों को भारी मात्रा में कागजी दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से दूतावास या वीजा केंद्र के कई चक्कर लगाने पड़ते थे. वहीं, इस नए सिस्टम के आने से ये झंझट काफी हद तक कम हो जाएंगी.

किसके लिए कौन सा फॉर्म?

शेनझेन स्थित ऑनलाइन पोर्टल ग्रेटर बे एरिया (GBA) ने इसको लेकर एक रिपोर्ट भी जारी की है. रिपोर्ट के अनुसार, अब एलीजीबल भारतीय आवेदक वीजा के लिए L फॉर्म (पर्यटक के लिए ), M फॉर्म (व्यावसायिक के लिए ), X फॉर्म (छात्र के लिए) और Z फॉर्म (कार्य के लिए) को घर बैठे डिजिटली आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि जब आवेदक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे, तब उन्हें आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और तय प्रक्रिया के अनुसार बायोमेट्रिक औपचारिकताएं पूरी करनी होगी.

पहले ही कर दी थी घोषणा

चीनी दूतावास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीचैट के माध्यम से पहले ही इस सेवा की घोषणा कर दी थी. दूतावास के अनुसार, यह नई प्रणाली आवेदन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है. हालांकि, सुरक्षा और जांच से जुड़ी मौजूदा प्रक्रियाओं में कोई ढील नहीं दी गई है.

गौरतलब है कि हाल ही में भारत ने भी चीनी पेशेवरों के लिए व्यावसायिक वीजा जारी करने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए कदम उठाए थे. ऐसे में चीन का यह फैसला दोनों देशों के बीच यात्रा, शिक्षा और व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: उत्तर भारत में ‘कोल्ड टॉर्चर’ शुरू; कहीं शून्य विजिबिलिटी तो कहीं शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital