देश

‘मस्जिदें हिंसा के लिए…’, बरेली हिंसक प्रदर्शन पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद , मुस्लिम समुदाय से की शांति बनाए रखने की अपील

Bareilly Violence: बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा रूप ले चुका है. पुलिस कार्रवाई और विरोध प्रदर्शनों ने पूरे मामले को सियासी मोड़ दे दिया है. कई संगठन इसे मुस्लिम समुदाय को दबाने की कोशिश बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने हिंसा पर सख्त रुख दिखाया है.

इमरान मसूद का बयान

इमरान मसूद ने साफ कहा कि मस्जिदें सिर्फ नमाज के लिए हैं, हिंसा के लिए नहीं. उन्होंने कहा कि मोहम्मद से हर मुसलमान प्रेम करता है, लेकिन इसे दिखाने के लिए हंगामा करना गलत है. मसूद के मुताबिक सच्चा प्रेम उनके आदर्शों का पालन करने में है.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

यह विवाद कानपुर से शुरू हुआ था. बारावफात के जुलूस में ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे बैनर लगाए गए थे. पुलिस ने इस पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की. इसके बाद पूरे देश में इस अभियान को लेकर विरोध बढ़ा. कई शहरों में पोस्टर लगाए गए और पुलिस ने जगह-जगह मुकदमे दर्ज किए.

बरेली में हिंसक प्रदर्शन

मौलाना तौकीर रजा ने अपील की थी कि लोग डीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दें. इसी को लेकर इस्लामिया ग्राउंड में भीड़ जुटी. पुलिस ने लोगों को रोकने की कोशिश की, जिससे स्थिति बिगड़ गई और प्रदर्शन हिंसक हो गए.

ये भी पढ़ें: ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद के बाद बरेली में इंटरनेट सेवाएं 48 घंटे के लिए बंद

मसूद ने की शांति की अपील

इमरान मसूद ने कहा कि मोहम्मद ने हमेशा मानवता का संदेश दिया. उन्होंने जोर दिया कि मौलानाओं को भी हिंसा रोकने के लिए आगे आना चाहिए. मसूद ने यह भी कहा कि जो लोग अपनी आवाज उठाना चाहते हैं, उनकी आवाज दबाई जा रही है.

तौकीर रजा गिरफ्तार

पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार को उन्हें नजरबंद भी किया गया था. वहीं, हिंसा के बाद पुलिस ने जिले के कई थानों में 10 एफआईआर दर्ज की हैं. प्रत्येक मामले में 150-200 लोगों के नाम शामिल हैं. सैकड़ों लोगों पर नए दंड संहिता (BNS 2023) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago