ईडी
प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की बेंगलुरु ज़ोनल टीम ने अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाज़ी से जुड़े मामले में गुरुवार को बड़े स्तर पर छापेमारी की. अधिकारियों के मुताबिक, यह छापेमारी विधायक (चित्रदुर्गा) के.सी. वीरेन्द्र और अन्य से जुड़े 30 ठिकानों पर की जा रही है.
छापेमारी जिन स्थानों पर हो रही है उनमें चित्रदुर्गा ज़िले के 6 ठिकाने, बेंगलुरु शहर के 10 ठिकाने, जोधपुर के 3 ठिकाने, हुबली का 1 ठिकाना, मुंबई के 2 ठिकाने और गोवा के 8 ठिकाने शामिल हैं.
गोवा में पांच प्रमुख कैसीनो- पप्पी’ज़ कैसिनो गोल्ड, ओशन रिवर्स कैसिनो, पप्पी’ज़ कैसिनो प्राइड, ओशन 7 कैसिनो और बिग डैडी कैसिनो भी छापेमारी की सूची में शामिल हैं.
अधिकारियों ने बताया कि जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी King567, Raja567, Puppy’s003 और Rathna Gaming नाम से कई ऑनलाइन सट्टेबाज़ी वेबसाइट चला रहा था.
ये भी पढ़े: बीएसएफ की बड़ी कामयाबी : 75 करोड़ रुपये से अधिक की नशीली दवाओं की खेप बरामद
भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…