देश

BGMI दीवानों की हो गई बल्ले-बल्ले! गेम में आया ‘समय रैना’ का धांसू अवतार, जानें कैसे करें नया अपडेट डाउनलोड

भारत के सबसे लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम BGMI के करोड़ों दीवानों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. गेम डेवलपर कंपनी क्राफ्टन (Krafton) ने आज यानी 18 नवंबर को भारत में धमाकेदार bgmi 4.7 update रोलआउट कर दिया है. देश में ठंड की दस्तक के बीच आया यह bgmi new update पूरी तरह से विंटर थीम पर आधारित है, जिसमें बर्फीले मैप्स के साथ-साथ मशहूर कॉमेडियन समय रैना की ग्रैंड एंट्री होने जा रही है. अगर आप भी bgmi 4.7 update release date और इसके नए फीचर्स के बारे में जानना चाहते हैं, तो नीचे दी गई हर जरूरी डिटेल ध्यान से पढ़ लें.

BGMI New Update में क्या नया है?

इस बार के bgmi new update 4.7 में गेमर्स के रोमांच को दोगुना करने के लिए कई शानदार बदलाव किए गए हैं. सबसे खास ‘Arctic Chronicles Mode’ है, जो नॉर्स पौराणिक कथाओं के एक विशालकाय जीव पर आधारित है और इसे आप Erangel, Livik और Vikendi मैप्स में खेल सकेंगे.

इसके अलावा 3 दिसंबर से ‘Erangel Subzero Mode’ जुड़ेगा, जहां पूरे मैप पर बर्फीले तूफान देखने को मिलेंगे, जबकि क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए 17 दिसंबर से ‘Snow Festival’ शुरू होगा जो 18 जनवरी 2027 तक चलेगा.

गेम में मचेगा कॉमेडी का तड़का(BGMI Me Samay Raina Event)

भारतीय गेमर्स के लिए इस bgmi update का सबसे बड़ा सरप्राइज कॉमेडियन समय रैना के साथ खास कोलैबोरेशन है. गेम में समय रैना से जुड़ा यह स्पेशल इवेंट 9 दिसंबर से लाइव होने जा रहा है, जिसमें खिलाड़ियों को समय रैना का खास अवतार, एक स्पेशल थीम वाली बस और कई मजेदार मिशन मिलेंगे. इन मिशनों को पूरा करके आप टोकन जमा कर सकते हैं और उनसे शानदार फ्री आउटफिट्स व एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स अनलॉक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 13 साल का वनवास खत्म…! आज रात 12 बजे मचेगा गेमिंग की दुनिया में सबसे बड़ा तहलका, रिलीज हो रहा है GTA 6

कैसे करें BGMI का नया वर्जन डाउनलोड?

नया वर्जन डाउनलोड करने के लिए किसी भी थर्ड-पार्टी लिंक पर जाने की भूल न करें. Android यूजर्स सीधे Google Play Store पर जाकर battlegrounds mobile india सर्च करें और सामने दिख रहे Update बटन पर क्लिक करें, जबकि iPhone यूजर्स App Store में अपनी प्रोफाइल पर जाकर स्क्रीन को नीचे खींचकर रिफ्रेश करें और गेम अपडेट कर लें.

अगर आपके फोन में bgmi 4.7 update का विकल्प अभी दिखाई नहीं दे रहा है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. क्राफ्टन इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए लाइव कर रहा है. एंड्रॉयड यूजर्स अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर Google Play Store का ‘Clear Cache’ करके दोबारा स्टोर खोलें, वहीं iOS यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि एप्पल स्टोर पर अपडेट आने में कुछ घंटों की देरी होती है. अपडेट पूरा होने के बाद गेम खोलें और वाई-फाई की मदद से नए रिसोर्स पैक डाउनलोड करके मैदान में उतर जाएं.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, लतीफ भट को घेरा; पुलिस ने सरेंडर करने को कहा

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर…

47 minutes ago

8 दिन बाद दूल्हा बनने वाला था करन, घर पहुंचा तिरंगे में लिपटा शव; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Karan Chaudhary Death: अलीगढ़ के करन चौधरी की 24 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन…

1 hour ago

दमघोंटू हवा से दिल्ली वालों को थोड़ी राहत…! 300 के नीचे लुढ़का AQI, हट गईं GRAP-3 की पाबंदियां

दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में लगातार दूसरे दिन सुधार दर्ज किया गया और औसत…

2 hours ago

अगले 7 घंटे 10 राज्यों में तगड़ा तांडव मचाएगा मौसम…! मूसलाधार बारिश और 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा समेत…

3 hours ago

सावधान! आज राहुकाल और शुभ मुहूर्त का बड़ा खेल… आंवला नवमी पर क्या है आज का पंचांग, जानें सही समय

आज 18 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आंवला नवमी यानी…

3 hours ago