देश

भागलपुर में रूह कंपा देने वाली वारदात; युवक की हत्या कर कटर से किए 3 टुकड़े, सिर-पैर गंगा में फेंके

Bhagalpur Crime News: अंजनी कुमार कश्यप/भागलपुर: बिहार के भागलपुर से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप जाए. इसे महज एक कत्ल कहना गलत होगा, यह हैवानियत की वो हद है जो इंसानियत को शर्मसार कर देती है. 23 दिसंबर से लापता एक युवक की न सिर्फ बेरहमी से हत्या की गई, बल्कि उसके शरीर के साथ वो किया गया जिसे बयां करना भी मुश्किल है. भागलपुर के नाथनगर इलाके में हुई इस वारदात ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है.

मामला नाथनगर थाना क्षेत्र का है. अभिषेक कुमार नाम का युवक पिछले तीन दिनों से लापता था. घरवाले दर-दर की ठोकरें खा रहे थे, पुलिस से गुहार लगा रहे थे, लेकिन शुक्रवार की शाम जो मंजर सामने आया, उसने पुलिसवालों के भी होश उड़ा दिए. राघोपुर पंचायत के शाहपुर पुलिया के पास एक संदिग्ध प्लास्टिक का बोरा मिला. बोरा काफी भारी था क्योंकि अपराधियों ने उसे छुपाने के लिए उसमें मिट्टी और बालू भर दिया था.

जब पुलिस ने बोरा खोला, तो अंदर का नजारा देख सबकी रूह कांप गई. अभिषेक के शव को बेरहमी से तीन हिस्सों में काटा गया था. उसके दोनों हाथ मोटी नायलॉन की रस्सी से जकड़े हुए थे और शरीर को उसी की जैकेट में चैन लगाकर कस दिया गया था. सबसे ज्यादा खौफनाक बात यह है कि बोरे में केवल धड़ मिला; अभिषेक का सिर और दोनों पैर वहां से गायब थे.

हेक्सा ब्लेड से किए टुकड़े

पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों- मिर्जापुर निवासी राधे, ऋतिक और आयुष को धर दबोचा है. पूछताछ में जो सच सामने आया, वो किसी डरावनी फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा है. आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अभिषेक को पकड़ने के बाद पहले उसकी जांघ में गोली मारी ताकि वह भाग न सके.

जब वह असहाय होकर गिर पड़ा, तो उन्होंने बिजली से चलने वाली कटर मशीन मंगवाई और जिंदा या अधमरे अभिषेक के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए. सबूत मिटाने के इरादे से उन्होंने कटा हुआ सिर और दोनों पैर पास ही गंगा नदी में फेंक दिए.

परिवार लगा रहा इंसाफ की गुहार

अभिषेक कहलगांव के मकससपुर का रहने वाला था और अपने मामा संतोष दास के घर आया हुआ था. उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है. रोते हुए उन्होंने बस इतना ही कहा- “मेरे बेटे को बहुत बेरहमी से मारा गया है, दोषियों को फांसी से कम कुछ नहीं मिलना चाहिए.” परिवार का कहना है कि उन्होंने 24 दिसंबर को ही थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि तलाश इस दर्दनाक मोड़ पर खत्म होगी.

इलाके में तनाव, पुलिस अलर्ट पर

इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है. तनाव को देखते हुए नाथनगर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. सिटी एसपी और डीएसपी खुद इस मामले की छानबीन कर रहे हैं.

पुलिस की टीमें अब गोताखोरों की मदद से गंगा नदी में अभिषेक के सिर और पैरों की तलाश कर रही हैं ताकि शव को पूरा कर अंतिम संस्कार किया जा सके. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इतनी बड़ी रंजिश के पीछे की असली वजह क्या थी, लेकिन तीन गिरफ्तारियों के बाद पुलिस जल्द ही पूरी साजिश का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है.

ये भी पढ़ें- बेगूसराय में खौफ का साया: कहीं पैसे के लालच में दोस्त बना कातिल, तो कहीं तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुझाया घर का चिराग

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

28 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

44 minutes ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

10 hours ago