देश

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से की मुलाकात, न्यूज चैनल की लॉन्चिंग कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की. इस दौरान उपेंद्र राय ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया और न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया. साथ ही उन्होंने अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की. वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को 1 फरवरी को लॉन्च होने वाले न्यूज चैनल के शुभारम्भ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया.

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने ट्वीट किया, “आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी से मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ. इस दौरान मैंने उन्हें भारत एक्सप्रेस का विजन डॉक्यूमेंट और अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ एवं ‘नजरिया’ की प्रतियां भेंट की.”

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन ने बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी. उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम में आमंत्रित किया. इसके अलावा, उपेंद्र राय ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की थी और उन्हें भी भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम में आमंत्रित किया.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन ने एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की थी और उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था. वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना से भी मुलाकात कर चुके हैं.

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

2 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

19 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

36 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

56 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago