Pro Wrestling League 2026: भारत की प्रमुख मीडिया हस्ती और भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर उपेंद्र राय को प्रो रेसलिंग लीग (PWL) 2026 के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.
प्रो रेसलिंग लीग 2026 प्रतियोगिता 15 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक नोएडा इंडोर स्टेडियम (उत्तर प्रदेश) में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के कुश्ती प्रेमी शानदार मुकाबलों के लिए जुटेंगे. लीग के चेरमैन दयान फारूकी ने जारी किए गए औपचारिक पत्र में कहा कि उपेंद्र राय भारत के मीडिया परिदृश्य में एक प्रमुख आवाज हैं और खेलों को जनता के करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उनकी मौजूदगी से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और यह भारत की खेल विरासत के लिए एक सकारात्मक संकेत भी होगा.
उपेंद्र राय को PWL 2026 के महत्वपूर्ण मैचों में शामिल होने के लिए विशेष रूप से बुलाया गया है, जिनमें 30 जनवरी को पहला सेमीफाइनल, 31 जनवरी को दूसरा सेमीफाइनल और 1 फरवरी 2026 को ग्रैंड फाइनल शामिल हैं. इन सभी मुकाबलों का आयोजन शाम 8 बजे से रात 10:30 बजे तक किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: UP Diwas 2026: लखनऊ से बैंकॉक तक मचेगी उत्तर प्रदेश की धूम, Amit Shah करेंगे उद्घाटन
भारत एक्सप्रेस नेटवर्क लंबे समय से खेलों, विशेषकर देसी खेलों का समर्थन और कवरेज कर रहा है, और उपेंद्र राय की इस लीग में उपस्थिति इस प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…