देश

देहरादून में बड़ा हादसा: लच्छी वाला टोल प्लाजा पर डंपर ने कार को मारी टक्कर, 3 लोगों की घटना स्थल पर हुई मौत

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज सुबह बड़ा हादसा हुआ है. डोईवाला में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. रेत से भरे डंपर ने टोल पर खड़ी 3 कारों को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक और वहां खड़े पोल के बीच में दब गई. इस दुर्घटना में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है. घटना की सूचना मिलते ही डोईवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य शुरू किया गया.

3 लोगों की घटना स्थल पर हुई मौत

डोईवाला की लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं की लच्छीवाला टोल बैरियर पर अचानक डंपर चालक द्वारा नियंत्रण खो देने की वजह से एक कार बुरी तहर से चकनाचूर हो गया है. यह हादसा सुबह 7:29 बजे हुआ जब एक रेत से भरा डंपर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में आगे बढ़ी और 3 कारों को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे अफरातफरी मच गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में 3 लोगों को मौत हो चुकी है.

अस्पताल में कराया गया भर्ती

टोल बैरियर पर मौजूद आपातकालीन वाहन से तत्काल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया. पुलिस ने बताया कि टक्कर लगने से यात्रियों को मामूली चोटे लगे हैं, जिनको उपचार दिया जा रहा है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि डंपर चालक की लापरवाही थी या ब्रेक फेल होने जैसी कोई तकनीकी समस्या थी.

स्थानीय लोगों में आक्रोश

इस भीषण हादसे से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. उनका कहना है कि लच्छीवाला टोल प्लाजा पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं लेकिन प्रशासन की ओर से इस संबंध में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

16 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

28 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

54 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

2 hours ago