देश

Bihar effect : बिहार में बीजेपी, जेडीयू की जीत का बढ़ता असर: राजनीतिक समीकरणों से लेकर प्रशासनिक फैसलों तक बदलती तस्वीर

Bihar effect: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की मुख्य धुरी बीजेपी और जेडीयू ने जिस तरह निर्णायक जीत हासिल की है, उसने राज्य की राजनीति, प्रशासन और जातीय समीकरणों पर गहरा असर डाला है. यह जीत सिर्फ सत्ता में वापसी का मामला नहीं, बल्कि बदलते जनमत और भविष्य की राजनीति का संकेत भी है. चुनाव परिणामों से लेकर सरकार बनने के बाद की शुरुआती गतिविधियों तक कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं.

जनादेश का संदेश: स्थिर नेतृत्व की इच्छा

बिहार के मतदाताओं ने इस बार एक स्पष्ट संदेश दिया है , उन्हें राजनीतिक अस्थिरता नहीं, बल्कि एक मजबूत और स्थाई नेतृत्व की जरूरत है. लगातार बदलते राजनीतिक गठबंधनों, दल-बदल और अंदरूनी खींचतान से थके मतदाताओं ने बीजेपी–जेडीयू को बहुमत देकर यह जताया है कि वे विकास, रोजगार और सड़कों स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देना चाहते हैं.

जातीय राजनीति पर कम होती निर्भरता

इस चुनाव में यह साफ दिखा कि जातीय समीकरणों पर आधारित अभियान अपनी चमक खो रहे हैं. (Bihar effect)
बिहार में पहली बार बड़े पैमाने पर युवा और महिलाएं मुद्दों के आधार पर वोट देते दिखे.
बीजेपी और जेडीयू ने जाति कार्ड से अधिक विकास, सड़क, बिजली, शिक्षा और अपराध नियंत्रण जैसे मुद्दों को आगे रखा, जिसका फायदा गठबंधन को मिला.

प्रशासनिक मोर्चे पर तेज़ी(Bihar effect)

जीत के तुरंत बाद सरकार ने कई संकेत दे दिए हैं कि वह तेज़ प्रशासनिक सुधारों और विकास परियोजनाओं की रफ्तार बढ़ाने पर जोर देगी. (Bihar effect)
लंबित सड़कों और पुलों की परियोजनाओं को फास्ट-ट्रैक करने की तैयारी. पुलिस विभाग में तकनीकी संसाधनों और त्वरित कार्रवाई को बढ़ावा. निवेश आकर्षित करने के लिए नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर काम. शिक्षा, स्वास्थ्य ढांचे में बड़े पैमाने पर सुधार के संकेत
सरकार कोशिश रहेगी कि अगले छह महीनों में जमीनी स्तर पर दिखाई देने वाले बदलाव शुरू हो जाएं.

विपक्ष पर प्रभाव: महागठबंधन में हड़कंप

बीजेपी–जेडीयू की जीत का सबसे बड़ा असर विपक्ष पर पड़ा है.
महागठबंधन(राजद–कांग्रेस–लेफ्ट) में आत्ममंथन शुरू हो चुका है.
रुझानों से तीन बातें साफ हैं कि युवा मतदाताओं की पकड़ महागठबंधन खो रहा है जिससे नेतृत्व पर सवाल तेज हैं. इन इनका संगठनात्मक ढांचा अस्त-व्यस्त हो चुका है. जिसके कारण राहुल गांधी की रणनीति और तेजस्वी यादव की पकड़ दोनों पर सवाल उठ रहे हैं.

केंद्र–राज्य संबंध और मजबूत होंगे(Bihar effect)

बीजेपी की बड़ी भूमिका के कारण केंद्र और बिहार सरकार के बीच संबंध और मजबूत होंगे. इससे केंद्र से मिलने वाली विकास परियोजनाओं और फंड में तेजी आने की उम्मीद है. इनमें विशेष रूप से निम्न हैं.
पटना मेट्रो प्रोजेक्ट. पूर्वांचल–पूर्वी भारत कॉरिडोर. गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार. नए मेडिकल कॉलेज आदि . इन सभी परियोजनाओं को गति मिल सकती है.

सामाजिक समीकरणों में बदलाव(Bihar effect)

इस चुनाव में महिलाओं, पहली बार वोट देने वाले युवाओं, और EBC वर्गों ने बीजेपी–जेडीयू को अप्रत्याशित समर्थन दिया.
यह संकेत है कि आने वाले वर्षों में बिहार की राजनीति “जाति” पर कम और “कल्याणकारी योजनाओं व रोजगार” पर अधिक केंद्रित होगी. (Bihar effect)

बिहार का आगे का राजनीतिक भविष्य

बीजेपी और जेडीयू की जीत ने अगले पांच वर्षों के लिए एक स्थिर सरकार देने का रास्ता साफ कर दिया है. (Bihar effect)
अब नजरें इस बात पर होंगी कि रोजगार के लिए कितने उद्योग खुलते हैं. कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कितना सहारा मिलता है. अपराध नियंत्रण में कितनी मजबूती आती है. युवाओं को कितनी सरकारी,गैर सरकारी अवसर मिलते हैं. यदि सरकार इन मोर्चों पर अच्छे परिणाम देती है, तो यह जनादेश लंबे समय तक राजनीतिक स्थिरता का आधार बन सकता है.

भारत एक्सप्रेस 

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago