देश

बिहार में ₹7,500 करोड़ की योजना लॉन्च, महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया मौका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार की ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपए, यानी कुल 7,500 करोड़ रुपए हस्तांतरित करेंगे. बिहार सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्व-रोजगार एवं आजीविका के अवसरों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है.

कृषि, पशुपालन और हस्तशिल्प के माध्यम से बनेंगी आत्मनिर्भर

यह योजना राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी और वे अपनी पसंद का रोजगार या आजीविका गतिविधियां शुरू कर सकेंगी. इससे आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा. इस योजना के तहत, प्रत्येक लाभार्थी को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से 10,000 रुपए का प्रारंभिक अनुदान मिलेगा और बाद के चरणों में 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की संभावना है. इस सहायता राशि का उपयोग लाभार्थी अपनी पसंद के क्षेत्रों में कर सकती हैं. इसमें कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई-बुनाई और अन्य लघु-स्तरीय उद्यम शामिल हैं.

जीविका की वेबसाइट पर फॉर्म उपलब्ध

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए यह जरूरी है कि महिला जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होने के साथ-साथ बिहार की स्थायी निवासी हो. समूह से जुड़ने के बाद ही वित्तीय सहायता के लिए आवेदन किया जा सकता है. ऐसी महिलाएं जो अभी तक जीविका समूह से जुड़ी हुई नहीं हैं, वह भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं. लेकिन, उन्हें पहले स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा. समूह की प्रतिनिधि उन्हें सदस्य बनने के लिए फॉर्म भरने और दस्तावेज जमा करने में सहयोग करेंगी.

जीविका की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. आवेदन करने के लिए पहचान प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, खाते का विवरण सुनिश्चित करने के लिए बैंक पासबुक, वित्तीय लेन-देन की पारदर्शिता के लिए पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम मोदी ने की मां स्कंदमाता की उपासना, भक्तों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

अडाणी ग्रीन की शानदार छलांग! बिजली बिक्री 32% बढ़ी, 6 महीने में EBITDA पहुंचा 7,957 करोड़ रुपये

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…

34 minutes ago

शिवा शर्मा मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, श्रद्धा का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर STF के हत्थे चढ़ा

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…

49 minutes ago

क्या छात्रों को डराना पुलिस का नया नियम है? AISA का दिल्ली पुलिस पर हमला, हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…

57 minutes ago

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: सुप्रीम कोर्ट का आदेश, YSRCP की नामांकन मांग पर कल तक फैसला ले आयोग

Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…

1 hour ago

19 मौतें और बड़ा सवाल… चोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़ मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया अहम निर्देश

Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…

1 hour ago

दिल्ली हाईकोर्ट: सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका ने वापस ली याचिका

दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…

1 hour ago