देश

बिहार में BJP की बड़ी तैयारी! सम्राट चौधरी बने विधायक दल के नेता, विजय सिन्हा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

NDA Meeting Bihar: बिहार में नई सरकार बनने की प्रक्रिया तेज हो गई है. इन्हीं राजनीतिक गहमागहमी के बीच आज बीजेपी के विधायक दल की बैठक हुई. जिसमें सम्राट चौधरी को बीजेपी ने अपना विधायक दल का नेता चुना. वहीं विजय सिन्हा को उपनेता बनाया गया है. उधर जदयू के द्वारा भी आज नीतीश कुमार की उपस्थिति में विधायक दल की बैठक की गई. जिसमें नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया. अब एनडीए विधायक दल की बैठक होनी है, जिसमें एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा.

बीजेपी विधायक दल का उपनेता चुने जाने पर विजय सिन्हा ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करता हूं.

दोपहर में होगी एनडीए की बैठक

इस संबंध में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया को जानकारी दी कि आज दोपहर 3:30 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक होगी. जिसमें एनडीए के विधायक दल का नेता चुना जाएगा. उसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

पीएम मोदी भी होंगे शपथ ग्रहण में शामिल

दिलीप जायसवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी भी इस शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे.

विधानसभा अध्यक्ष पद पर फंसा पेंच

राजनीतिक गलियारों में विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर पेंच फंसने की खबरें तैर रही हैं. बताया जा रहा है कि जदयू विजय चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष बनाना चाहती है, तो वहीं भाजपा प्रेम कुमार को अध्यक्ष पद पर बैठाना चाहती है. बता दें कि, निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष भाजपा के नंद किशोर यादव हैं. वहीं जदयू के नरेंद्र नारायण यादव उपाध्यक्ष हैं.

उधर चिराग पासवान ने भी एनडीए विधायक दल की बैठक को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एनडीए ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है और बिहार जनता ने एनडीए पर पूरा विश्वास जताया है. एनडीए की जीत शानदार है. हमारे शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी जी भी शामिल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें- नेतागिरी, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील.. क्या करती हैं लालू यादव की 9 संतान? जानें दामादों की प्रोफाइल

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

16 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

38 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

41 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

57 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

58 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

1 hour ago