देश

Bihar Election 2025: नवनिर्वाचित विधायकों के रहने के लिए 246 आवास तैयार, 20 को नीतीश कुमार ले सकते हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bihar Election 2025: बिहार में नवनिर्वाचित विधायक नए आवास में रहेंगे. भवन निर्माण विभाग द्वारा पटना में विधायक एवं विधान पार्षद आवास परिसर में नवनिर्वाचित विधायकों के आवासन के लिए लगभग 44.41 एकड़ भूखंड में 246 आवासों का निर्माण किया गया है. विधायकों के लिए विभिन्न चरणों में आवासीय परिसर को तैयार किया गया है.

नए परिसर में जरूरी कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है. बताया गया कि प्रत्येक आवास का निर्मित क्षेत्रफल लगभग 3693 वर्गफीट है. आवास परिसर में विधायकों के आवासन के अलावा एमएलए हॉस्टल, कैंटीन, कम्युनिटी सेंटर आदि की भी सुविधाएं रहेंगी.

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि द्वारा बताया गया कि विधायकों के लिए 246 आवासों का निर्माण किया गया है. आवासों को विधानसभा क्षेत्र के अनुसार आवंटित किया जाएगा, जिस पर निर्वाचन क्षेत्र संख्या और विधानसभा सभा क्षेत्र का नाम लिखा हुआ है.

आवास में ही जन समसया सुन सकेंगे विधायक

आवास के निर्माण होने से विधायकों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी. क्षेत्रीय जनता के साथ संपर्क स्थापित करने में पहले से आसानी होगी. आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन सकेंगे. इसके अलावा कार्यालय के कार्यों में भी सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि आवासन परिसर को जीरो डिस्चार्ज की अवधारणा को ध्यान में रखकर निर्माण किया गया है.

सीवेज डिस्चार्ज को ट्रीटमेंट के बाद बागवानी के लिए पानी का उपयोग किया जाएगा. वर्षा जल संचयन की भी व्यवस्था है. इसके अलावा, बिजली बचत के लिए एलईडी स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की गई है. परिसर को सुंदर एवं मनमोहक बनाने के लिए परिसर की सड़कों के किनारे तथा कॉमन स्थलों पर चम्पा, गुलमोहर, महोगनी आदि के पौधे लगाए गए हैं.

20 को नीतीश कुमार ले सकते हैं शपथ

पटना जिलाधिकारी ने गांधी मैदान को चार दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार 20 नवंबर को गांधी मैदान में शपथ ले सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की चर्चा है.


ये भी पढ़ें: न चाहते हुए भी BJP की B टीम कैसे बने प्रशांत किशोर? जानें जनसुराज की 5 रणनीतियां


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

1 hour ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

1 hour ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

1 hour ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

2 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

3 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

3 hours ago