देश

बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

शिवसेना के संस्थापक और हिंदुत्ववादी विचारधारा के प्रखर नेता बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बालासाहेब ठाकरे को नमन करते हुए कहा कि वे राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रखर ध्वजवाहक और सनातन संस्कृति के अडिग प्रहरी थे.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रखर ध्वजवाहक और सनातन संस्कृति के अडिग प्रहरी बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं.राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ मजबूत ढाल बनकर खड़े रहने वाले बालासाहेब ठाकरे ने आजीवन संस्कृति और स्वधर्म की रक्षा के लिए संघर्ष किया.”

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे लिखा, “उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों और विचारधारा से समझौता नहीं किया.वे हर एक राष्ट्रप्रेमी के लिए मूल्य-आधारित राजनीतिक जीवन की प्रेरणा हैं.बालासाहेब को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन है.”

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने भी बालासाहेब ठाकरे को श्रद्धांजलि दी.उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “बालासाहेब ठाकरे के विचार और स्मृतियां सदैव उनके हृदय में जीवित रहेंगे.” एकनाथ शिंदे ने उन्हें वंदनीय हिंदू हृदय सम्राट बताते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने भी बालासाहेब ठाकरे को याद किया.उन्होंने कहा, “बालासाहेब ठाकरे अपने ‘ठाकरे बाने’ और बेबाक शब्दों से विरोधियों पर प्रहार करते थे.उनके कार्टून कई लोगों को आहत करते थे, लेकिन जीवन भर उन्होंने निस्वार्थ भाव से राजनीति से परे मित्रता निभाई.उसमें कभी कड़वाहट नहीं आने दी.”

शरद पवार ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “महाराष्ट्र का इतिहास उनके (बालासाहेब ठाकरे) उल्लेख के बिना अधूरा है. राज्य के सामाजिक कल्याण में महान योगदान देने वाले दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.”

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “देश के राजनीतिक इतिहास पर अमिट छाप छोड़ने वाले और आज भी मराठी जनमानस में अमिट जगह रखने वाले हिंदू हृदय सम्राट और शिवसेना नेता बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. विविध गुणों और प्रतिभाओं के धनी बालासाहेब अपनी अद्वितीय वाकपटुता, प्रखर लेखनी और निडर व्यक्तित्व से सबके दिलों पर छा गए.

उन्होंने जिस विचारधारा को अपनाया, उसे निर्भीकता से अपनाया और निडरता से उसका संरक्षण भी किया. उनका यही गुण मेरे लिए आदर्श और मार्गदर्शक बना.उनका व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा देता रहेगा.”

ये भी पढ़ें- संकट में RJD! बिहार में बिगड़े हालात, राबड़ी आवास पर बवाल, अब क्या करेंगे तेजस्वी यादव?

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago