Bihar Election 2025: बिहार के शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव (एडिशनल चीफ सेक्रेटरी) डॉ. एस सिद्धार्थ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) के तहत दी है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के अचानक इस्तीफा देने के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि वो बिहार के नवादा से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं.
बताया जा रहा है कि उन्होंने वीआरएस के तहत अपना इस्तीफा 17 जुलाई को सौंपा था. जिसकी जानकारी अब निकल के सामने आई है. उनका वीआरएस स्वीकार किया जाएगा कि नहीं इसका फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. बता दें कि, डॉ. एस सिद्धार्थ को नीतीश कुमार के सबसे खास अधिकारियों में से एक माना जाता है. उन्होंने बिहार में कई अहम पदों को लीड किया है.
करीब 29 सालों के प्रशासनिक करियर में उन्होंने कई जिलों में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी. जिसमें मुजफ्फरपुर, भोजपुर और औरंगाबाद जैसे जिले शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने सेंट्रल गवर्नमेंट में भारी उद्योग मंत्रालय का भी कार्यभार संभालने का अनुभव है. उन्होंने बिहार में मुख्यमंत्री के सचिव, शहरी विकास विभाग के सचिव से लेकर श्रम विभाग और उद्योग विभाग के प्रधान सचिव जैसे पदों पर कार्य करने का अनुभव है.
ये भी पढ़ें- Chandan Mishra Murder Case में छापेमारी के दौरान पुलिस की आरा में अपराधियों से मुठभेड़, 2 अपराधियों को लगी गोली
डॉ. एस सिद्धार्थ के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है कि वो राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि वो नवादा से विधानसभा चुनाव में उतर सकते हैं क्योंकि उन्होंने हाल ही में नवादा का दौरा किया था. जहां वो लोगों के साथ संवाद करते और लिट्टी चोखा बनाते नजर आए थे.
एस सिद्धार्थ 1991 बैच के IAS हैं. उन्होंने पायलट का भी प्रशिक्षण ले रखा है. इसके अलावा एस सिद्धार्थ को फोटोग्राफी में भी रुचि है.
बता दें कि, पिछले 1 महीने में ये दूसरे IAS अधिकारी हैं, जिन्होंने VRS के तहत इस्तीफा दे दिया है. इनसे पहले IAS अधिकारी दिनेश कुमार राय ने इस्तीफा दे दिया था.
– भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…