Bharat Express DD Free Dish

Chandan Mishra Murder Case में छापेमारी के दौरान पुलिस की आरा में अपराधियों से मुठभेड़, 2 अपराधियों को लगी गोली

Chandan Mishra Murder Case: अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसका जवाब देते हुए पुलिस की टीम ने भी फायरिंग की. जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गए.

Chandan Mishra Murder Case में छापेमारी के दौरान पुलिस की आरा में अपराधियों से मुठभेड़, 2 अपराधियों को लगी गोली - भारत एक्सप्रेस

Chandan Mishra murder case, Ara encounter, Bihar STF, Balwant Kumar, Raviranjan Singh, Sheru Singh, Tausif alias Badshah, contract killing, Bihar police operation, arrested shooters.

Chandan Mishra Murder Case: चंदन मिश्रा हत्याकांड के अपराधियों और बिहार पुलिस व STF के बीच आरा में मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में पुलिस ने 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों अपराधियों को गोली लगी है, जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है.

गौरतलब है कि पुलिस और STF को गुप्त सूचना मिली थी कि, चंदन मिश्रा हत्याकांड के कुछ आरोपी आरा के बिहिया में छिपे हुए हैं. जिसके बाद पुलिस और STF की टीम छापेमारी करने के लिए मौके पर पहुंची. जिसके बाद अपराधियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसका जवाब देते हुए पुलिस की टीम ने भी फायरिंग की. जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गए. जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बलवंत कुमार, उम्र 22 साल, पिता जंगबहादुर सिंह, निवासी- लीलाधरपुर परसिया बक्सर और रविरंजन सिंह, उम्र- 20 साल, पिता- केश्वर सिंह निवासी- बिहिया भोजपुर है.

Chandan Mishra Murder Case में फरार आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि चंदन मिश्रा हत्याकांड में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये गए हैं. जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल पूरे गैंग का भंडाफोड़ किया जाएगा.

Chandan Mishra Murder Case
चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस की गोली से घायल एक आरोपी

Chandan Mishra Murder Case: बलवंत कौन है?

सूत्रों के अनुसार चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल शूटरों में से 5 को बलवंत ही लेकर आया था. उसी ने तौसीफ उर्फ बादशाह को कांड करने के लिए 10 पिस्टल दी थी. जानकारी के अनुसार बलवंत लगातार शेरू सिंह से संपर्क में था. उसी के कहने पर वो ऐसा कर रहा था.

ये भी पढ़ें- Jagdeep Dhankhad Resigns: जगदीप धनखड़ का इस्तीफा…क्या बिहार से ये आदमी बनने वाले हैं अगले उपराष्ट्रपति?

सभी शूटरों को 5-5 लाख रुपये देने का वादा

जानकारी के अनुसार शेरू ने सभी शूटरों को 5-5 लाख रुपये चंदन मिश्रा की हत्या के बदले देने को कहा था. चंदन मिश्रा को मौत के घाट उतारने के लिए बलवंत ने चंदन के करीबियों को मिला लिया था. जिससे उसकी लेटेस्ट लोकेशन मिलती रहे.

पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में कई और नाम शामिल हैं. जिनका पर्दाफाश किया जाना बाकी है. पुलिस इन आरोपियों की तलाश कर रही है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read