देश

बिहार की आधी ‘सत्ता’ का फैसला: EVM में कैद हो रही है 16 मंत्रियों की किस्मत; दिग्गजों का ‘हाई-वोल्टेज’ मुकाबला

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार को समाप्त हो गया, और मतदान गुरुवार को 18 जिलों की 121 सीटों पर जारी है. इस चरण में बिहार की राजनीति के कई दिग्गज चेहरों की किस्मत दांव पर है, जिनमें राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (तारापुर) और विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय), साथ ही महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव (राघोपुर) शामिल हैं। इस चरण में प्रदेश सरकार के कुल 16 मंत्री चुनावी मैदान में है जिनकी किस्मत का फैसला आज पेटी में बंद हो जाएगा.

इस चुनाव के पहले चरण में महागठबंधन के कुछ घटक दलों (राजद, कांग्रेस, सीपीआई, आईआईपी) के बीच भी सीटों पर सीधी भिड़ंत देखने को मिल रही है. इसमें वैशाली, बछवाड़ा, राजापाकर, बिहारशरीफ और बेलदौर शामिल हैं.

भाजपा कोटे के 11 मंत्री ( Bihar Election BJP Ministers As Candidate)

  • सम्राट चौधरी (उपमुख्यमंत्री) – तारापुर
  • विजय कुमार सिन्हा (उपमुख्यमंत्री) – लखीसराय
  • मंगल पांडेय (स्वास्थ्य मंत्री) – सीवान
  • नितिन नवीन (पथ निर्माण मंत्री) – बांकीपुर
  • संजय सरावगी (राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री) – दरभंगा
  • जीवेश मिश्र (नगर विकास मंत्री) – जाले
  • केदार प्रसाद गुप्ता (पंचायती राज मंत्री) – कुढ़नी
  • सुनील कुमार (पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री) – बिहारशरीफ
  • रेणु देवी (पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री) – बेतिया
  • राजू कुमार सिंह (पर्यटन मंत्री) – साहेबगंज
  • कृष्ण कुमार मंटू (आईटी मंत्री) – अमनौर

जदयू कोटे के 5 मंत्री ( Bihar Election JDU Ministers As Candidate)

  • विजय कुमार चौधरी (जल संसाधन मंत्री) – सरायरंजन
  • श्रवण कुमार (ग्रामीण विकास मंत्री) – नालंदा
  • मदन सहनी (समाज कल्याण मंत्री) – बहादुरपुर
  • महेश्वर हजारी (सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री) – कल्याणपुर
  • रत्नेश सदा (मद्य निषेध मंत्री) – सोनबरसा

ये भी पढ़ें: लालू परिवार में पहली बार..! साथ नहीं आए तेजप्रताप, जागी राबड़ी देवी की ममता; मीडिया को मां से मिला ये जवाब

कहां से हैं सबसे ज्यादा और कम उम्मीदवार?

बता दें औसतन हर सीट पर 11 उम्मीदवार मैदान में है. मुजफ्फरपुर और कुढ़नी में सबसे अधिक 20-20 जबकि भोरे, परबत्ता और अलौली में सबसे कम पांच-पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. उम्मीदवारों की औसत आयु की बात की जाए तो पहले चरण में दोनों प्रमुख गठबंधनों से खड़े प्रत्याशियों की औसत आयु 51 वर्ष है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

3 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

9 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

45 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

10 hours ago