केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बिहार चुनाव से पहले बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि दशहरे के बाद एनडीए की बैठक में सीटों के बंटवारे पर फैसला लिया जाएगा. यूपी के वाराणसी दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को बिहार का प्रभारी नियुक्त किया है. हाल ही में अमित शाह ने भी बिहार का दौरा किया और लोगों से बात की. मुझे लगता है कि दशहरे के बाद एनडीए की बैठक होगी और उसमें सीट बंटवारे पर फैसला लिया जाएगा.”
जीतन राम मांझी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव अच्छे कामों को भी गलत नजर से देखते हैं और जनता को भ्रमित कर रहे हैं. चाहे वह संविधान का मुद्दा हो या एसआईआर या फिर बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दे हों, वे सिर्फ बातें करते हैं और उन्हें कुछ काम नहीं है. देश में पीएम मोदी और बिहार में सीएम नीतीश कुमार काम कर रहे हैं और मुझे लगता है कि उन जैसा काम कोई और नहीं कर सकता है.”
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर दावा ऐसे समय में किया है, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर थे. गृह मंत्री ने बिहार के अररिया दौरे के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठियों को भगाने का ऐलान किया था. शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था, “अररिया जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों से बांग्लादेशी घुसपैठियों को विधानसभा चुनाव के बाद भगाया जाएगा.”
शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा था, “ये लोग अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्रा पर निकले थे, लेकिन हमारी सरकार घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.”
ये भी पढ़ें: करूर हादसा: पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार की सहायता का किया ऐलान
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…
UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…
Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…
Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…
Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…