देश

Bihar Election 2025: एनडीए के ‘संकल्प पत्र’ पर पीएम मोदी की गारंटी, ‘बिहार के चौतरफा विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे’

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी एनडीए के संकल्प पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की प्रतिक्रिया सामने आई है. पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए का संकल्प-पत्र आत्मनिर्भर और विकसित बिहार के हमारे विजन को स्पष्ट रूप से दर्शाता है.

उन्होंने आगे कहा कि बिहार के चौतरफा विकास के लिए राज्य की डबल इंजन सरकार ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है, जिससे हमारा यह राज्य बड़े-बड़े बदलाव का गवाह बना है. पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि हमारे इन प्रयासों को जनता-जनार्दन का भरपूर समर्थन मिलेगा.

संकल्प-पत्र विकसित बिहार का हमारा विजन है

पीएम मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी हुआ एनडीए का संकल्प-पत्र आत्मनिर्भर और विकसित बिहार के हमारे विजन को स्पष्ट रूप से सामने लाता है. इसमें यहां के किसान भाई-बहनों, युवा साथियों और माताओं-बहनों के साथ ही राज्य के मेरे सभी परिवारजनों के जीवन को और आसान बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता दिखाई देती है.”

उन्होंने आगे लिखा, ”बिहार के चौतरफा विकास के लिए राज्य की डबल इंजन सरकार ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है, जिससे हमारा यह राज्य बड़े-बड़े बदलाव का साक्षी बना है. इसमें और तेजी लाकर हम सुशासन को जन-जन की समृद्धि का आधार बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं. मुझे विश्वास है कि हमारे इन प्रयासों को जनता-जनार्दन का भरपूर समर्थन मिलेगा.”

1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का वादा

इससे पहले राजधानी पटना में शुक्रवार को एनडीए ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्पपत्र जारी किया. इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझी और आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के तमाम नेता मौजूद रहे.

एनडीए ने अपने संकल्प पत्र में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और किसानों की समृद्धि पर विशेष जोर दिया है. संकल्प पत्र में युवाओं के लिए एक करोड़ से अधिक सरकारी नौकरियां और रोजगार देने का वादा किया गया है. महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 2 लाख रुपए तक की सहायता दी जाएगी.

1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ और ‘कोटिपति मिशन’ के माध्यम से उद्यमिता से जोड़ा जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें. इसके अलावा संकल्प पत्र में बताया गया है कि किसानों के लिए ‘किसान सम्मान एवं एमएसपी गारंटी योजना’ लाई जाएगी. हर किसान को हर साल 3,000 रुपए की मदद दी जाएगी.


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: सिवान में गरजे सीएम योगी, बोलें- चंद्रगुप्त और चाणक्य के समय जैसा वैभव वापस लाएंगे, बिहार को फिर से स्वर्णयुग की ओर ले जाएंगे


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

7 hours ago