केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के संकल्प पत्र को लॉन्च करते हुए एक बड़ा वादा किया है. शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA बिहार को ‘विकसित बिहार’ बनाने के लिए कृतसंकल्पित है. उन्होंने बताया कि आज NDA ने बिहार के हर वर्ग तक विकास की पहुंच को और तेज करने के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया है.
संकल्प पत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं शामिल हैं. इसमें प्रदेश के युवाओं को रोजगार, सस्ते लोन, हर जिले में फैक्ट्री स्थापित करने, और 10 नए औद्योगिक पार्क बनाने का वादा किया गया है. साथ ही, पलायन की समस्या के स्थायी समाधान पर भी जोर दिया गया है. EBC वर्ग को 10 लाख तक की सहायता, SC वर्ग के बच्चों के लिए हर अनुमंडल में आवासीय विद्यालय, 50 लाख नए पक्के मकान, किसानों को 9,000 रुपये प्रति माह, और 125 यूनिट मुफ्त बिजली जैसी योजनाएं भी शामिल हैं. शाह ने दावा किया कि ये कदम NDA के सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे.
इस अवसर पर शाह ने कहा कि ये चुनाव बिहार को ‘जंगल राज’ से मुक्त करने का सुनहरा अवसर है, और NDA की जीत तय है. संकल्प पत्र को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य भाजपा नेताओं की मौजूदगी में जारी किया गया. इस घोषणापत्र को ‘संकल्प पत्र: विकसित बिहार के लिए’ नाम दिया गया है, जो बिहार के समग्र विकास और कल्याण पर केंद्रित है. NDA की ये घोषणाएं विपक्षी महागठबंधन के वादों के जवाब के रूप में भी देखी जा रही हैं.
पीएम मोदी ने ‘एकता नगर’ में ली ‘सबसे बड़ी शपथ’, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल को किया नमन
Also Follow Bharat Express on Youtube
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…