देश

‘तेजस्वी फेलस्वी हो गया, मैं तो हारकर जीता हूं’; ‘जयचंदों’ की हार पर क्या बोले तेजप्रताप?

Bihar Election Result 2025: बिहार में विधानसा चुनाव के परिणाम अब सबके सामने आ गए हैं. NDA ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं महागठबंधन 40 का नंबर भी हासिल नहीं कर पाई है. इस बीच लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. तेजस्वी यादव की अभी तक परिणामों को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. इससे पहले जनशक्ति जनता दल के कर्ताधर्ता और महुआ से चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने जयचंदों पर निशाना साधते हुए बीजेपी, नीतीश कुमार और पीएम मोदी के साथ ही अमित शाह की तारीफ की है.

तेज प्रताप यादव की ओर से जनशक्ति जनता दल ने एक फेसबुक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने कहा कि मैं हारकर भी जीत गया हूं. वहीं उन्होंने जयचंदों के बहाने अपने भाई तेजस्वी को भी निशाने पर लिया है और उन्हें फेसल्वी बताया है.

‘जयचंदों की करारी हार’

हमारी हार में भी जनता की जीत छिपी है. आज के परिणामों को मैं जनादेश के रूप में स्वीकार करता हूं. हमारी हार कर भी जीत हुई है. क्योंकि बिहार ने यह साफ संदेश दे दिया है कि अब राजनीति परिवारवाद की नहीं, सुषासन और शिक्षा की होगी. ये जयचंदों की करारी हार है. हमने पहले ही कहा था इस चुनाव के बाद बिहार से कांग्रेस खत्म हो जाएगी और आज कहना नहीं, साफ-साफ दिख भी गया. मैं तो हारकर भी जीता हूं, क्योंकि मेरे साथ जनता का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद खड़ा है.

‘तेजस्वी फेलस्वी हो गया’

फेसबुक पोस्ट में तेजप्रताप ने लिखा इन जयचंदों ने RJD को भीतर से खोखला कर दिया, बरबाद कर दिया. इसी वजह से आज तेजस्वी फेलस्वी हो गया. जिन्होंने अपनी कुर्सी और अपनी राजनीति बचाने के लिए अपने ही घर को आग लगा दी. इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा. मैं बार-बार कहता हूं जनता ही मां-बाप होता है. जनता का फैसला सर-माथे पर और आज भी उसी भावना के साथ मैं आपका फैसला स्वीकार करता हूं.

हार और जीत अलग बातें हैं, लेकिन इरादा और प्रयास ही असली जीत होते हैं. महुआ की जनता से मैंने जो वादे किए थे, उनको निभाने का प्रयास मैं लगातार करता रहूंगा. चाहे मैं विधायक बनूं या नहीं. मेरे दरवाजे हर समय जनता के लिए खुले रहेंगे. बिहार ने सुषासन की सरकार चुनी है. हम उसका सम्मान करते हैं और जनता के हित में हर कदम पर रचनात्मक भूमिका निभाएंगे.

पीएम मोदी और बीजेपी की तारीफ

ये जीत हमारे यशस्वी कर्मठ प्रधानमंत्री और विश्व के सबसे मजबूत नेता नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और उनके जादुई नेतृत्व का कमाल है. जनता ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुसाशन को खुले दिल से अपनाया है. बिहार की यह ऐतिहासिक जीत भारत के गृहमंत्री और बीजेपी के चाणक्य अमित शाह तथा भारत सरकार में मंत्री और बीजेपी बिहार के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की कूटनीति, दूरदृष्टि और दिन-रात किए गए परिश्रम का परिणाम है.

Bihar Election में NDA की पार्टियों को बताया पांडव

इस विजय का सबसे बड़ा कारण NDA की अटूट एकता है. NDA गठबंधन की सभी पांचों पार्टियों ने पांच पांडवों की तरह एकजुट होकर चुनाव लड़ा. जनता ने अपना विश्वास, मत और भरपूर समर्थन देकर इस एकता को विजय की शक्ति में बदल दिया. यह जीत बिहार की जनता की है. यह जीत विश्वास की है. यह जीत विकास और सुसाशन के संकल्प की है. मैं बिहार की युवा शक्ति, मातृशक्ति और आप सभी को दिल से धन्यवाद देता हूं. आपने मुझे अपार प्यार दिया और यह प्रेम मेरी सबसे बड़ी पूंजी है. जनता की आवाज बनकर, हम और मजबूती से वापस लौटेंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago