Goldman of Bihar Prem Singh: हाथों में भारी-भरकम ब्रेसलेट, गले में मोटी-मोटी सोने की कई जंजीरें, उंगलियों में अंगूठियां और चेहरे पर बेबाक मुस्कान… यह पहचान है बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले प्रेम सिंह की, जिन्हें लोग प्यार से ‘गोल्डमैन ऑफ बिहार’ (Goldman of Bihar) कहते हैं. हाल ही में ‘भारत एक्सप्रेस’ के साथ एक खास इंटरव्यू में उन्होंने अपने इस अनोखे शौक, जिंदगी के फलसफे, सुरक्षा के डर और देश के प्रति अपने समर्पण पर खुलकर बात की.
प्रेम सिंह बताते हैं कि उन्हें सोना इकट्ठा करने और पहनने का शौक पिछले 17-18 सालों से है. जब उनसे पूछा गया कि यह विचार मन में कैसे आया, तो उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा:
“जब हमारे बिहार में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार आई और सुशासन की दिशा में काम हुआ… सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और पुलिस प्रशासन दुरुस्त हुआ, तो मुझे लगा कि जब दूसरे राज्यों में ‘गोल्डमैन’ हो सकते हैं, तो हमारे बिहार में क्यों नहीं? बस फिर क्या था, सोना पहनना शुरू किया और लोगों का प्यार मिलता गया.”
प्रेम सिंह के पास वर्तमान में लगभग 6.3 किलोग्राम सोना है, जिसे वे रोजाना पहनकर चलते हैं. उनके इस कलेक्शन में सबसे खास ऊपर पहना हुआ दुर्गा मां का लॉकेट और हनुमान जी की आकृति वाला लॉकेट है, जिसे वे अपने दिल के सबसे करीब मानते हैं.
इतना ही नहीं, अपने ‘गोल्डमैन’ के अवतार को कायम रखने के लिए उन्होंने अपनी बुलेट बाइक पर भी लगभग 300 से 350 ग्राम सोने की प्लेटिंग करवाई है, जिसमें उस समय ₹20 से ₹25 लाख का खर्च आया था. वहीं, अपनी ‘कार्निवल’ कार को भी उन्होंने गोल्डन कलर में कस्टमाइज कराया है.
इतने भारी मात्रा में सोना खरीदने के बजट पर बात करते हुए प्रेम सिंह ने बताया कि वे कोई फिजूलखर्ची नहीं करते. उनकी कमाई का मुख्य जरिया उन्नत खेती (कृषि) और सरकारी ठेकेदारी (कॉन्ट्रैक्टर) है. खेती और ठेकेदारी से होने वाली बचत का बड़ा हिस्सा वे सोने में ही निवेश करते हैं.
आज के दौर में जहां कुछ ग्राम सोना पहनकर निकलने में लोग कतराते हैं, वहीं 6 किलो से ज्यादा सोना पहनकर घूमने पर जब उनसे सुरक्षा और चोरी के डर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने गर्व से कहा कि मैं वीर बांकुड़ा बाबू वीर कुंवर सिंह की धरती भोजपुर से आता हूं. मुझे डर नहीं लगता! अगर डर लगता तो मैं इतना सोना पहनता ही नहीं. जब बिहार में पुलिस-प्रशासन का दौर और जनता का आशीर्वाद साथ है, तो डरने की कोई बात ही नहीं है.
यह भी पढ़ें-‘तहसील से लेकर डीएम तक के चक्कर काटे…’, सीएम योगी के आवास के पास टावर पर चढ़ी महिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशहित में सोना न खरीदने की अपील पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब से पीएम ने देश की अर्थव्यवस्था के हित में सोने की खरीद पर संयम बरतने को कहा, तब से उन्होंने नया सोना खरीदना बंद कर दिया है. वहीं जब इंटरव्यू में उनसे पूछा कि क्या आप देश के लिए अपना सोना दे सकते हैं? तो उन्होंने भावुक होते हुए कहा:
बिल्कुल दे देंगे! इसमें कौन सी बड़ी बात है? जब हमारे देश के जवान सीमा पर अपनी जान दे देते हैं, भगत सिंह जैसे वीरों ने हंसते-हंसते बलिदान दे दिया, तो देश की जरूरत पड़ने पर मैं अपना सोना नहीं दे सकता क्या? समाज का हीरो बनने के लिए त्याग करना पड़ता है. अगर यह सिर्फ परिवार के लिए होता, तो बैंक के लॉकर में बंद रहता, सड़कों पर पहनकर नहीं घूमता.
प्रेम सिंह सिर्फ सोने के शौकीन ही नहीं हैं, बल्कि वे कला के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं. वे कई भोजपुरी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं और उनमें छोटे-छोटे रोल्स में नजर भी आ चुके हैं. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने भी उनसे वीडियो कॉल पर बात की है और उनके साथ एक फिल्म बनाने की इच्छा जताई है. इसके अलावा, मुंबई से कई टीमें उन पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाकर ले जा चुकी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
UP Reorganisation: 2027 के चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान ने…
Delhi News: राजधानी दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप…
परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर 2026 को रखा जाएगा, जबकि 23 सितंबर को द्वादशी…
22 सितंबर 2026 को परिवर्तिनी एकादशी, श्रवण नक्षत्र और सुकर्मा योग का विशेष संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal: 22 सितंबर 2026 को श्रवण नक्षत्र और सुकर्मा योग के प्रभाव से…
सिकंदराबाद में ‘विकसित भारत 2047’ संगोष्ठी में आचार्य लोकेश ने आर्थिक प्रगति के साथ नैतिक,…