Vaishali SBI ATM Theft
ATM Stolen in Bihar: बिहार और वहां की ‘अतरंगी’ चोरियों का रिश्ता बड़ा पुराना है! कभी लोहे का पुल तो कभी किलोमीटर लंबी सड़क गायब कर देने वाले चोरों ने इस बार वैशाली में अपना नया हुनर दिखाया है. इस बार चोरों ने कैश गिनने में वक्त बर्बाद नहीं किया, बल्कि ₹40 लाख से भरी पूरी ATM मशीन ही उखाड़ ली.
बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र स्थित चक सिकंदर बाजार से अज्ञात बदमाशों ने रातों-रात भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का ATM उखाड़ लिया. ATM मशीन में करीब ₹40 लाख का कैश मौजूद था. वारदात के बाद चोर मशीन को पास के ही एक खेत में ले गए, जहां से सारा कैश निकालकर खाली मशीन वहीं छोड़ फरार हो गए. फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है.
‘यह बिहार है बाबू, यहां सब संभव है’ इस कहावत को एक बार फिर सच साबित कर दिखाया है वैशाली के शातिर चोरों ने. आपने आज तक ताला तोड़कर या मशीन काटकर पैसे चुराने की खबरें सुनी होंगी, लेकिन बिहार के चोरों का स्टाइल जरा हटके है. वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चक सिकंदर बाजार में चोरों ने जो किया, उसे सुनकर आप भी सिर पकड़ लेंगे.
चक सिकंदर बाजार में स्थित SBI के एटीएम में करीब ₹40 लाख नगद रखे हुए थे. शातिर बदमाशों ने मशीन काटने या कैश बॉक्स तोड़ने का झंझट मोल लेना सही नहीं समझा. उन्होंने सीधे पूरी की पूरी एटीएम मशीन को ही उखाड़ फेंका और उसे लेकर चंपत हो गए. चोरों की यह ‘मेहनत’ देखकर आसपास के लोग भी हैरान हैं.
बिहार में चोरों ने कैश नहीं गिना… पूरा SBI का ATM ही उखाड़कर खेत में ले गए!😃
वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के चक सिकंदर बाजार से बदमाश रातों-रात करीब ₹40 लाख से भरा SBI का ATM उखाड़कर ले गए। बाद में बताया जा रहा है कि ATM खेत में बरामद हुआ, जबकि उसमें रखी नकदी गायब थी।… pic.twitter.com/nrJD8gY3Dm
— Mandeep RajBhar (@MandeepRajBhar9) July 27, 2026
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश उखाड़ी गई एटीएम मशीन को पास ही के एक सुनसान खेत में ले गए. वहां आराम से बैठकर मशीन से सारा कैश (करीब ₹40 लाख) निकाला, जेबें भरीं और खाली एटीएम मशीन को खेत में ही राम-भरोसे छोड़कर नौ-दो-ग्यारह हो गए. सुबह जब स्थानीय लोगों ने खेत में खाली ATM देखा, तो पूरे इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई.
घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खेत में पड़ी खाली मशीन को कब्जे में लिया. फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों के आने-जाने के रास्ते और उनकी गाड़ियों का सुराग लगाया जा सके. अब देखना यह है कि वैशाली पुलिस इन ‘तकनीकी चोरों’ को कब तक सलाखों के पीछे पहुंचा पाती है.
यह भी पढ़ें- शराब पार्टी के बाद दोस्त बना कातिल! शटरिंग मजदूर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
-भारत एक्सप्रेस
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…
Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…
उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…