देश

बिहार शरीफ में मदरसा को आग के हवाले किया गया, मुसलमानों को खौफ में रखना चाहते हैं नीतीश-तेजस्वी, ओवैसी का बड़ा अटैक

Bihar and West Bengal Violence: रामनवमी के दिन बिहार और बंगाल के कई इलाकों में हिंसा हुई. इस दौरान शोभायात्रा पर पथराव की घटनाओं के बाद दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए. बिहार शरीफ और पश्चिम बंगाल के हावड़ा-हुगली में हुई हिंसा के बाद देश में सियासत गरमाई हुई है. हिंसा की इन वारदातों को लेकर अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राज्य सरकारों पर निशाना साधा है. ओवैसी ने कहा कि हिंसा के लिए राज्य सरकारें ही जिम्मेदार हैं.

असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जानते थे ये संवेदनशील इलाका है फिर भी हिंसा रोकने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया. ओवैसी ने कहा कि जब भी किसी राज्य में हिंसा होती है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार पर आती है. बिहार शरीफ में मदरसा अजीजिया को आग के हवाले किया गया, एक मस्जिद के मीनार को तोड़ा गया और मुस्लिमों की दुकानों को निशाना बनाया गया तो इससे साफ पता चलता है कि इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश हुई है.

ये भी पढ़ें: पंजाब में नशा तस्कर होंगे बेनकाब! CM मान को मिले सालों से बंद पड़े तीन लीफाफे, चिट्टे के सरगनाओं पर होगी बड़ी कार्रवाई

ओवैसी का नीतीश-तेजस्वी पर अटैक

एआईएमआईएम प्रमुख ने आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मालूम था कि नालंदा एक संवेदनशील जिला है, फिर भी ये हुआ. तो ये जो भी कुछ बिहार में हुआ उसकी जिम्मेदारी बिहार सरकार पर आती है. औवैसी ने कहा, “उन्हें मालूम था कि वहां हिंसा हो सकती है क्योंकि 2016 में भी इस तरह की हिंसा नालंदा में हुई थी. उन्हें इन सब से कोई तकलीफ नहीं हो रही है, वो कल इफ्तार में भी चले गए. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव मुसलमानों में डर पैदा करना चाहते हैं.”

रामनवमी के दिन आगजनी, पत्थरबाजी, और बम ब्लास्ट की खबरों से बिहार दहल उठा. बीते दिन शनिवार को रोहतास के सासाराम में बम विस्फोट हो गया. जिसमें कई लोग घायल हो गए. वहीं बिहार शरीफ में भी फिर से हिंसा भड़क उठी. यहां 4 से 5 लोग घायल हो गए.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

8 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

20 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

21 minutes ago

चुनाव आयोग के कामकाज की समीक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची जनहित याचिका

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता, पारदर्शिता और EVM-VVPAT प्रक्रियाओं में सुधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में…

24 minutes ago

अमित शाह के जन्मदिन पर सीएम योगी ने दी बधाई, आंतरिक सुरक्षा और सहकारिता क्षेत्र में योगदान को सराहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को…

27 minutes ago

‘तिरंगे के लिए अड़ा रहा बेटा’, रेहान वाड्रा की एग्जिबिशन पर बवाल, क्या बोले रॉबर्ट और प्रियंका वाड्रा?

Raihan Vadra Bikaner House Controversy: दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी…

32 minutes ago