उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले से एक बड़ा अजीब मामला निकाल करके सामने आ रहा है. जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जा रहा है. जिले एक मंदिर में आस्था का ऐसा अंबार लगा है कि सोशल मीडिया पर तर्क वितर्क का मुद्दा बन गया है। दरअसल उस मंदिर में एक कुत्ता पिछले कुछ दिनों से लगातार मूर्तियों के चक्कर लगा रहा है. जिसको लोग चमत्कार मानकर दूर-दूर से देखने के लिए आ रहे हैं.
कुत्ते को बना दिया महाराज
बिजनौर जिले के नंदपुर की इस घटना ने आस्था और जिज्ञासा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. गांव में पिछले चार दिनों से लगातार परिक्रमा कर रहे एक कुत्ते ने ग्रामीणों को हैरान कर दिया है कि लोग इस कुत्ते को अब ‘कुत्ता महाराज’ कहकर बुला रहे हैं. जिसको अब भगवान का अवतार मानकर पूजा जा रहा है.
दूर-दूर से चमत्कार देखेने आ रहे लोग
मामला वायरल होने की बाद अब यहां माहौल ऐसा है मानो कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान चल रहा हो. एक कुत्ते की झलक पाने के लिए लोग दूर‑दूर से पहुंच रहे हैं. कई लोग उसके सामने माथा टेक रहे हैं, तो कई खाने‑पीने का सामान लेकर उसकी सेवा में जुटे हैं.
सोशल मीडिया पर डॉग लवर्स ने खोला मोर्चा
आस्था से जुड़ा यह मामला अब बिजनौर तक ही सीमित नहीं रहा रहा है. बल्कि यह अब ग्लोबल मुद्दा बन चुका है. सोशल मीडिया पर कुछ डॉग लवर्स लोग मामले पर कन्सर्न दिखा रहे हैं. उनका कहना है कि लोगों की आस्था के चलते कहीं इस बेजुवान कुत्ते की जान न चली जाए. हालांकि बताया जा रहा है कि दिल्ली से एक NGO की टीम मामले की निगरानी के लिए पहुंची है. जिसने कुत्ते के कई मेडिकल चेक अप किए हैं। साथ ही उन्होंने कुत्ते को ड्रिप भी लगाया है. जिससे उसकी पानी की कमी की पूर्ति हो सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…
Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…
भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…
दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…
Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…
Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…