देश

भरोसे का कत्ल! मनोज तिवारी के घर किसने लगाई सेंध? पुराना ‘वफादार’ गिरफ्तार

Manoj Tiwari House Theft: प्रसिद्ध भोजपुरी गायक, अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के मुंबई स्थित आवास पर चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. चोर ने किसी और कमरे को नहीं, बल्कि सीधे सांसद के बेडरूम को निशाना बनाया और लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया. इस घटना ने वीआईपी सुरक्षा और घरेलू कर्मचारियों की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, मुंबई की अंबोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

15 जनवरी की रात यह घटना मुंबई के पॉश इलाके अंधेरी पश्चिम (Andheri West) के शास्त्रीनगर स्थित सुंदरबन अपार्टमेंट की है. चौंकाने वाली बात यह है कि चोर कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि मनोज तिवारी का ही एक पुराना कर्मचारी निकला.

सीसीटीवी कैमरों ने खोली पोल

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, चोरी की वारदात को 15 जनवरी की रात अंजाम दिया गया. मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंदर पांडेय ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि घर के बेडरूम से करीब 5.40 लाख रुपये नकद चोरी हुए हैं. मैनेजर ने यह भी खुलासा किया कि यह पहली बार नहीं है; इससे पहले जून 2025 में भी घर से 4.40 लाख रुपये रहस्यमय तरीके से गायब हो गए थे. उस समय कोई सुराग नहीं मिल पाया था, लेकिन इस बार घर में लगे सीसीटीवी कैमरों ने चोर की पोल खोल दी.

2 साल पहले निकाला गया था

सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया, उसकी पहचान सुरेंद्र कुमार दीनानाथ शर्मा के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरेंद्र कई सालों तक मनोज तिवारी के घर पर काम कर चुका था, लेकिन किसी वजह से उसे 2 साल पहले नौकरी से निकाल दिया गया था. माना जा रहा है कि उसे घर के कोने-कोने और पैसों की जगह की जानकारी थी.

ये भी पढ़ें: हार के बाद तेजस्वी यादव की नई ताजपोशी! अब कौन सी जिम्मेदारी मिलने वाली है?

BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज

पिछली चोरियों से सबक लेते हुए घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे और सिस्टम को अलर्ट मोड पर रखा गया था. 15 जनवरी की रात जैसे ही आरोपी ने चोरी की कोशिश की, सीसीटीवी ने उसे कैद कर लिया. फुटेज में सुरेंद्र साफ तौर पर चोरी करते हुए देखा गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जून में हुई चोरी में भी क्या इसी का हाथ था.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago