कांग्रेस सांसद राकेश राठौर
Sitapur MP Rakesh Rathore: कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ है. इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने आरोपी सांसद राकेश राठौर की गिरफ्तारी की मांग की है.
क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” का नारा देती है, तो वहीं अपने बलात्कारी सांसद राकेश राठौर पर उनकी चुप्पी कांग्रेस के दोहरे चरित्र का प्रदर्शन करती है. उन्होंने कहा कि एक पीड़ित महिला ने यहां के सांसद के खिलाफ एफआईआर कराई है कि चार वर्षों से झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म कर रहा है.
भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया. कमलेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का इस मामले में दोहरा चरित्र सामने आ रहा है. इतने दिन से एफआईआर हो रखी है. कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी महिला के पक्ष में खड़ी क्यों नहीं हो रही हैं? वह सीतापुर की महिला के साथ क्यों नहीं आ रही? जब कहती हैं कि “लड़की है तो लड़ सकती है”, न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस पीड़ित महिला के लिए आगे आएं. प्रियंका और राहुल गांधी को यहां आना चाहिए. पीड़िता के साथ न्याय की बात करनी चाहिए.
जिला प्रभारी नीरज सिंह ने कहा कि भाजपा पर कांग्रेस हमेशा झूठे आरोप लगाती रहती है, लेकिन अगर कांग्रेस में जरा सी भी नैतिकता शेष है, तो वह अपने आरोपी सांसद पर चुप्पी तोड़े. उसके खिलाफ कार्रवाई में सिस्टम का साथ दे. लेकिन कांग्रेस पार्टी से ऐसी उम्मीद करना बेमानी है.
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व वर्तमान सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि बलात्कार के आरोपी सांसद राकेश राठौर की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और उनको न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार दंड भी मिलना चाहिए, जिससे दोबारा नारी शक्ति के सम्मान से कोई खिलवाड़ न कर सके.
यह भी पढ़िए: चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट मामला, NIA ने पंजाब, यूपी और उत्तराखंड में 16 स्थानों पर की छापेमारी
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…