Karnataka new Congress President
Who is Karnataka Congress President: हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बीके हरिप्रसाद (BK Hariprasad) को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उनकी नई जिम्मेदारी के बाद अब हरियाणा कांग्रेस को जल्द ही नया प्रभारी मिलने की संभावना है. यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत होने वाली है और कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी कर रही है.
हरिप्रसाद की विदाई को हरियाणा कांग्रेस में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि नई नियुक्ति से ठीक दो दिन पहले उन्होंने हरियाणा कांग्रेस नेताओं को एक पत्र भी भेजा था.
कर्नाटक में डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) के मुख्यमंत्री बनने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए बीके हरिप्रसाद के नाम का ऐलान किया. 71 वर्षीय हरिप्रसाद अब डीके शिवकुमार की जगह संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे. कांग्रेस की 2023 की विधानसभा चुनाव जीत में शिवकुमार की अहम भूमिका रही थी. अब सरकार और संगठन के बीच तालमेल बनाए रखने की जिम्मेदारी हरिप्रसाद पर होगी. प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सतीश जारकीहोली का नाम भी चर्चा में था, लेकिन उन्हें राज्य सरकार में मंत्री बनाया गया है.
बीके हरिप्रसाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं. उनका जन्म 29 जुलाई 1954 को कर्नाटक में हुआ था. वे बिलवा समुदाय से आते हैं, जो राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का एक प्रमुख हिस्सा माना जाता है. उन्होंने बेंगलुरु विश्वविद्यालय के एमईएस कॉलेज से बी.कॉम की पढ़ाई की है.
हरिप्रसाद राज्यसभा सांसद रह चुके हैं और 2018 में राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार भी थे. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस संगठन में महासचिव और कई राज्यों के प्रभारी के रूप में काम किया है. उन्हें लंबे प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव वाला नेता माना जाता है.
ये भी पढ़ें: क्या डूब गई ममता की TMC? बंगाल में पहली बार जीते विधायक ने कुछ ही हफ्तों में कैसे जुटाए 60 बागी… जानें इनसाइड स्टोरी
कांग्रेस ने हरिप्रसाद को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर संगठन और सामाजिक समीकरणों को संतुलित करने की कोशिश की है. ओबीसी समुदाय से आने वाले हरिप्रसाद को पार्टी के AHINDA (अल्पसंख्यक, पिछड़े वर्ग और दलित) सामाजिक गठबंधन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से कांग्रेस को कर्नाटक में और मजबूती मिलेगी.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर…
Government Jobs: सरकारी नौकरी में केवल जॉब सिक्योरिटी और सैलरी ही नहीं, बल्कि विदेश घूमने…
Google Change Doodle: आज Google ने अपना डूडल चेंज कर दिया है. सर्च इंजन गैलेक्सी…
Free LPG Cylinder: त्योहारों के सीजन में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ी…
देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने फिर करवट ली…
Man Jumps Into Drain: नोएडा मेट्रो के सेक्टर 81 स्टेशन के पास एक शख्स गंदे…