देश

एशिया की सबसे अमीर म्युनिसिपलिटी: अरबों का बजट और ‘मिनी सरकार’ वाली ताकत, आखिर क्या है BMC का सच?

BMC Election 2026: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई न सिर्फ एक महानगर है, बल्कि अपनी प्रचंड आर्थिक ताकत और ऐतिहासिक पहचान के लिए भी जानी जाती है. लेकिन यहां बात इतिहास की नहीं, बल्कि वर्तमान में शहर की कमान संभालने वाली संस्था बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) की है.

महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने बहुप्रतीक्षित BMC चुनाव 2026 (BMC Election 2026) का बिगुल फूंक दिया है. चुनाव की घोषणा के साथ ही पूरी महानगरपालिका सीमा में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

मुंबई में होने वाले निकाय चुनाव से पहले यह जानना जरूरी है कि BMC का वार्षिक बजट (What is the Budget of BMC Mumbai) देश के कई राज्यों के बजट से भी बड़ा है. यही वजह है कि BMC न सिर्फ भारत, बल्कि एशिया की सबसे अमीर और सबसे बड़ी नगर निगम मानी जाती है. अरुणाचल प्रदेश, गोवा और त्रिपुरा जैसे राज्यों का कुल बजट भी BMC के बजट के आसपास नहीं पहुंचता. आइए जानते हैं कि BMC का चुनाव इतना अहम क्यों है और इसका बजट कितना बड़ा है.

बीएमसी का खजाना कितना बड़ा? (BMC Budget 2025-26)

मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹74,427 करोड़ का वार्षिक बजट पेश (Brihanmumbai Municipal Corporation Budget) किया है. यह बजट न केवल भारत के कई राज्यों के बजट से बड़ा है, बल्कि दुनिया के करीब 50 देशों की कुल GDP से भी अधिक है. भूटान, फिजी, मालदीव, बारबाडोस और मोंटेनेग्रो जैसे देशों की अर्थव्यवस्थाएं भी BMC के बजट से छोटी हैं.

मुंबई की आर्थिक रीढ़ मानी जाने वाली BMC देश की सबसे समृद्ध नगर निकाय है. BMC के चुनाव 227 वार्डों में कराए जाते हैं और इन सीटों पर नियंत्रण का सीधा असर मुंबई की आर्थिक नीतियों, प्रशासनिक फैसलों और राजनीतिक शक्ति संतुलन पर पड़ता है.

इन राज्यों का बजट BMC से कम (Budget comparison of BMC and Indian states)

देश के उत्तर पूर्वी राज्य त्रिपुरा का सालाना बजट ₹32,423 करोड़ का है. जो बीएमसी के बजट का आधा भी नहीं है. मणिपुर का 2025-26 का बजट ₹35,103.90 करोड़ है, जो पिछले साल से लगभग 7.5% ज्यादा है. गोवा का 2025-26 का बजट ₹28,162 करोड़ है. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए 2025-26 में ₹4,692.15 करोड़ का बजट रखा गया है. यह पिछले साल के ₹5,958 करोड़ से थोड़ा कम है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश का 2025–26 का बजट ₹39,842.23 करोड़ है, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 11.16% अधिक है.


ये भी पढ़ें: BMC Election 2026: “दाऊद इब्राहिम भी मराठी क्या…” BMC चुनाव को लेकर आचार्य पवन त्रिपाठी ने ठाकरे बंधुओं पर किया करारा वार!


मतदान और नतीजों की तारीख (BMC Election Result Date)

चुनाव आयोग ने मुंबई की बीएमसी सहित राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के लिए 15 जनवरी 2026 को मतदान (BMC Election Date) और 16 जनवरी 2026 को नतीजे का दिन तय किया है. इन चुनावों में 28,079 सीटों पर उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे. महाराष्ट्र में 1 करोड़ 66 लाख 79 हजार महिला मतदाता हैं. भले ही चुनाव 29 महानगरपालिकाओं के लिए हो रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा नजरें बीएमसी पर टिकी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

रेलवे का बड़ा झटका! 10 अक्टूबर से बंद रहेंगी ये ट्रेनें, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भी बदला रास्ता

Train Cancellations: गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 10 अक्टूबर से…

18 minutes ago

‘बल से नहीं, आदर से जीतें शूरवीरों का दिल’ पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक के जरिए बताया सच्चे वीर का असली गुण

PM Modi Sanskrit Shloka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

18 minutes ago

PAK के हाथों में कटोरा, मुंह पर धौंस! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से कांप उठेगा पाकिस्तान, क्यों हुआ कंगाल?

World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…

41 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

1 hour ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

2 hours ago