Bharat Express DD Free Dish

BMC Election 2026: “दाऊद इब्राहिम भी मराठी क्या…” BMC चुनाव को लेकर आचार्य पवन त्रिपाठी ने ठाकरे बंधुओं पर किया करारा वार!

BMC Election 2026: मुंबई भाजपा के महासचिव आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि इस बार मुंबई का चुनाव खुद मुंबई की जनता लड़ रही है. जनता मुंबई की सुरक्षा और विकास को ध्यान में रखककर बीजेपी युति को समर्थन करेगी. इसमें किसी को कोई शंका नहीं होनी चाहिये.

BMC Election 2026

BMC Election 2026: मुंबई बीएमसी चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने समीकरण साधने में लगे हुए हैं. एक तरफ ठाकरे बंधु मराठी अस्मिता को चुनावी एजेंडा के तौर पर पेश किये हैं. तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी मुंबई में विकास को लेकर चुनावी रण में उतर चुकी है. इसी बीच मुंबई भाजपा के महासचिव आचार्य पवन त्रिपाठी ने बड़ा बयान दिया है.

पवन त्रिपाठी ने ठाकरे बंधुओं से सवाल करते हुए कहा कि दाऊद भी मराठी है तो क्या उसे भी आप मुंबई का महापौर बनाएंगे?

बीजेपी का चुनाव जनता लड़ रही

बीजेपी नेता आचार्य पवन त्रिपाठी एक प्रमुख समाचार संस्थान में पहुंचे. जहां उन्होंने कहा कि इस बार मुंबई का चुनाव खुद मुंबई की जनता लड़ रही है. जनता मुंबई की सुरक्षा और विकास को ध्यान में रखककर बीजेपी युति को समर्थन करेगी. इसमें किसी को कोई शंका नहीं होनी चाहिये.

उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग जमीन पर जाकर चुनाव लड़ते हैं ना कि जाति और प्रांत की बात करके चुनाव लड़ते हैं.

हमारे बीच नहीं है कोई विवाद

आचार्य पवन त्रिपाठी ने बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच होने वाले सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए प्रश्न पर कहा कि इस देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है. मुंबई बीएमसी का चुनाव कार्यकर्ता लड़ता है. इसलिए शांति ढंग से दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा हुआ. हां इसे फाइनल होने में थोड़ी देर जरूर हुई, लेकिन हमारे बीच कोई विवाद नहीं है.

ये भी पढ़ें- आतंकियों की खैर नहीं! अमित शाह ने लॉन्च किया ‘डेटा कवच’; जानें कैसे काम करेगा हाईटेक हथियार?

मुंबई का महापौर हिंदू मराठी होगा

यूपीटी के द्वारा मराठी महापौर की बात उठाने के सवाल पर मुंबई भाजपा के महासचिव आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि मुंबई की सत्ता पर वहीं बैठेगा जो छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को मानेगा. बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले ही कह चुके हैं कि मुंबई का महापौर सिर्फ हिंदू मराठी होगा.

आचार्य पवन त्रिपाठी ने सवाल उठाते हुए कहा कि मराठी तो दाऊद इब्राहिम भी है. क्या ठाकरे बंधु उसे भी मुंबई का महापौर बनाने की बात करेंगे. बीजेपी का सिर्फ एक ही बात कहना है कि मुंबई का महापौर सिर्फ और सिर्फ हिंदू मराठी बनेगा.

ठाकरे बंधु के द्वारा पेश की जा रही चुनौती पर बीजेपी नेता आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि ठाकरे बंधुओं का गठबंधन कन्फ्यूजन और करप्शन का गठबंधन है. मुंबई की जनता को इनसे कोई लेना-देना नहीं है. बीजेपी जनता के विकास और सुरक्षा के नाम पर मैदान में उतरेगाी और मुंबई की जनता बीजेपी के समर्थन में है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read