देश

BMC Election Exit Poll 2026: BMC से बाहर हो जाएगी उद्धव ठाकरे की शिवसेना, Exit Poll में BJP+ को स्पष्ट बहुमत

BMC Exit Poll 2026: महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव के लिए आज मतदान हुआ. अब सभी की नजरें कल 16 जनवरी को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं. विभिन्न एग्जिट पोल में BJP गठबंधन को बड़ी जीत मिलने का अनुमान है. इससे उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और उनके गठबंधन को बड़ा झटका लग सकता है.

एग्जिट पोल में BJP+ ही किंग

मुंबई के साथ ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, नागपुर समेत राज्य की 29 नगर निगमों में वोट डाले गए. मुंबई की BMC में कुल 227 वार्ड हैं. बहुमत के लिए 114 सीटें चाहिए. एग्जिट पोल बताते हैं कि BJP+ इस आंकड़े को आसानी से पार कर जाएगा.

Axis My India के एग्जिट पोल में BJP+

सबसे ज्यादा चर्चा में Axis My India का पोल है. इसमें BJP+ को 131 से 151 सीटें मिलने का अनुमान है. शिवसेना (UBT)+ को सिर्फ 58 से 68 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस+ को 12 से 16 सीटें और अन्य को 6 से 12 सीटें. यह साफ बहुमत से ज्यादा है. महिलाओं में BJP+ को 44% और पुरुषों में 40% समर्थन मिला. वहीं UBT+ को महिलाओं में 31% और पुरुषों में 33% वोट मिले. कांग्रेस को दोनों में 13% समर्थन रहा. यहां एग्जिट पोल ग्राफिक्स देखिए जो सीटों का अनुमान दिखाते हैं:

प्रमुख एग्जिट पोल के आंकड़े:

उद्धव-राज ठाकरे बंधुओं के लिए झटका

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के गठबंधन को उम्मीद थी कि मुंबई में वे मजबूत वापसी करेंगे. लेकिन एग्जिट पोल में उनका प्रदर्शन कमजोर दिख रहा है. शिवसेना का बंटवारा और राजनीतिक बदलाव इसका कारण माने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:BMC Election Results: मुंबई समेत महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों पर वोटिंग काउंटिंग 10 बजे से होगी शुरू, 2299 अधिकारी तैनात

अन्य एग्जिट पोल भी BJP+ के पक्ष में

DV Research में BJP+ को 107-122 सीटें और JVC में 138 सीटें मिलने का अनुमान है. सभी एजेंसियां महायुति (BJP+ शिंदे शिवसेना) को आगे दिखा रही हैं.
कल के नतीजे ही असली तस्वीर बताएंगे. लेकिन एग्जिट पोल से साफ है कि मुंबई की सत्ता में बड़ा बदलाव आ सकता है. BJP गठबंधन मजबूत स्थिति में है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

BJP ने बयाना नया OBC मोर्चा, टीम नबीन में शामिल हुए युजवेंद्र चहल; उत्तर प्रदेश को कितना स्थान?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल शनिवार को बीजेपी ने राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित…

32 minutes ago

भारत-अमेरिका के ‘ऑपरेशन मानसून थंडर’ से टूटा 5 लाख नशीली गोलियों का नेटवर्क, अमित शाह ने थपथपाई पीठ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले संयुक्त…

49 minutes ago

उत्तर प्रदेश के ‘M’ फैक्टर का नया सियासी अध्याय, आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी क्या हो रहा है?

UP Election Azam Khan vs Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की…

56 minutes ago

‘2014 के बाद बदली पूर्वोत्तर की तस्वीर’: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार को दिया श्रेय

बांदेरदेवा में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2014 से 2026 के…

59 minutes ago

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

1 hour ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

2 hours ago