देश

“सब जानबूझकर किया गया…,” BMW हादसे में जान गंवाने वाले नवजोत सिंह के पिता का बड़ा आरोप

BMW Accident Dhaula Kuan Case: दिल्ली के धौलाकुआं में हुए BMW हादसे के मुख्य आरोपी गगनप्रीत कौर को कोर्ट ने दो दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी महिला गगनप्रीत की तरफ से मामले की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पाहवा कर रहे हैं. कोर्ट इस मामले पर 17 सितंबर को दोबारा सुनवाई करेगा. धौलाकुआं में हुए इस हादसे में वित्त मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर नवजोत सिंह की मौत हो गई थी और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं.

जैसे-जैसे मामले में नई जानकारी सामने आ रही है, हादसे की गुत्थी लगातार उलझती जा रही है. एडिशनल डीसीपी अभिमन्यु पोसवाल ने भी इस मामले में संदेह जताया है. उनका कहना है कि दुर्घटनास्थल से अस्पताल काफी दूर होने के कारण इलाज में देरी हुई, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई.

आरोपी ने सफाई में ये कहा

वहीं आरोपी गगनप्रीत ने इस मामले में सफाई दी है कि वो हादसे के चलते घबरा गई थी. कोरोना टाइम में उसने अपने बच्चों का उसी अस्पताल में इलाज कराया था, जिसकी वजह से नवजोत को वो वहां पर लेकर गई.

अस्पताल प्रबंधन ने दिया बयान

अस्पताल प्रबंधन ने भी नवजोत सिंह मौत मामले में बयान दिया है कि, 14 सितंबर की रात को एक सड़क हादसे का केस दर्ज हुआ था. 50 साल के एक व्यक्ति को यहां पर मृत लाया गया था. वहीं साथ में उसकी पत्नी भी थी. पत्नी का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया. उनके लिए हर मरीज एक समान होता है.

नवजोत के पिता ने लगाया गंभीर आरोप

आरोपी गगनप्रीत के इन दावों को नवजोत सिंह के पिता ने खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि, मैं वायुसेना में था. मुझे भी पता है कि यहां किस अस्पताल में कैसा इलाज होता है. ये सब जानबूझकर किया गया है ताकि आरोपी को बचाया जा सके. उन्होंने मेरे बेटे को मार डाला. मैंने अपनी रीढ़ खो दी है. नवजोत बहुत होशियार थे. वो कई बार वित्त मंत्री के साथ विदेश दौरों पर गए थे. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भाषण तक दिया था.

उधर पुलिस ने हादसे के चश्मदीदों के बयान दर्ज कर लिये हैं. साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी सुरक्षित कर लिया गया है. आरोपी के बयान को भी वेरिफाई किया जा चुका है. बस आरोपी के पति परीक्षित मक्कड़ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी है. वो अस्पताल में भर्ती है. पुलिस उनके डिस्चार्ज होने की राह देख रही है.

हादसे के वक्त कार में सवार थे 5 लोग

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, हादसे के वक्त कार में 5 लोग सवार थे. गगनप्रीत गाड़ी चला रही थी. आगे की सीट पर उसकी 6 साल की बेटी बैठी थी. पति पीछे 4 साल के बेटे और मेड के साथ बैठा था. तभी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. उसी वक्त पीछे से आ रहे वित्त मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर नवजोत सिंह की बाइक डगमगा गई और पास से गुजर रही बस से टकरा गई.

ये भी पढ़ें- एनडीए की सरकार बनने के बाद से बिहार का विकास हो रहा है, नीतीश कुमार ने पूर्णिया रैली में पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

हादसे के बाद वैन में पहुंची गगनप्रीत

हादसे के बाद मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि नवजोत और उनकी पत्नी को उसकी वैन में बैठाया गया था. तभी गगनप्रीत भी वहां पहुंची और जीटीबी नगर अस्पताल में दोनों को ले चलने को कहा. जो कि यहां से 19 किलोमीटर दूर था.

आरोपी गगनप्रीत की जमानत के लिए उसके वकील विकास पाहवा ने याचिका दायर की है. जिसमें उन्होंने FIR में देरी, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, गवाहों के बयान को आधार बनाया है. इस मामले में 17 सितंबर को अगली सुनवाई होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

26 seconds ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

2 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

13 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

24 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

29 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

32 minutes ago