देश

Jharkhand News: रांची में 24 दिन बाद झाड़ी में मिला दिल्ली पब्लिक स्कूल के शिक्षक का शव, झरने की तेज धारा में बह गए थे

Jharkhand News: रांची में सेल टाउनशिप स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के शिक्षक माइकल घोष का क्षत-विक्षत शव रविवार को जोन्हा फॉल से करीब चार किलोमीटर दूर झाड़ी से बरामद किया गया है. वह 19 जून को झरने की तेज धारा में बह गए थे. इसके बाद से ही उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था.

डीपीएस में म्यूजिक टीचर के रूप में काम करने वाले माइकल घोष मूल रूप से झारखंड के धनबाद के निवासी थे. वह रांची के अलकापुरी मुहल्ले में किराए के मकान में रहते थे. बताया गया कि वह अपने दो साथी शिक्षकों पंकज श्रीवास्तव और ऋतिक सामंता के साथ जोन्हा फॉल घूमने गए थे. वहां एक ऊंचे चट्टान पर चढ़कर फोटो खिंचवाते समय फिसलकर पानी में गिर गए थे.

खोज में लगी थी NDRF की 30 सदस्यीय टीम

घटना के बाद से ही प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ की 30 सदस्यीय टीम उनकी खोजबीन में लगी हुई थी. जोन्हा थाने के प्रभारी हीरालाल शाह ने बताया कि शव की खोज के लिए लगातार दो दिन तक ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया गया.

साथ ही करीब 10 किलोमीटर दूर तक तलाशी अभियान चलाया गया. स्थानीय ग्रामीण भी अपने स्तर से उनकी तलाश करने में जुटे थे. इसके बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पा रहा था.

रविवार सुबह ग्रामीणों को झाड़ी में एक शव फंसा हुआ मिला. सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान माइकल घोष के रूप में की गई. एनडीआरएफ और प्रशासन के सर्च ऑपरेशन के विफल होने से माइकल घोष के परिजन मायूस थे. रविवार को शव बरामद होने के बाद उनके घर वालों को सूचना दी गई. शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स भेजा जाएगा.


ये भी पढ़ें: दिल्ली में विदेशी डॉलर बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा


 -भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

7 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

14 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

16 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

20 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

22 minutes ago

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

30 minutes ago