चौबीसों घंटे अलर्ट पर दिल्ली पुलिस (AI IMAGE)
BRICS Summit 2026: राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रहे हाई-प्रोफाइल BRICS (ब्रिक्स) शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं. खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने दिल्ली पुलिस और अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को संभावित खतरों और व्यवधान डालने की कोशिशों को लेकर एक विस्तृत अलर्ट जारी किया है.
खुफिया इनपुट के मुताबिक, असामाजिक तत्व VVIP कॉनवॉय के रूट में सेंध लगाने, बिना इजाजत ड्रोन उड़ाने या सार्वजनिक दीवारों पर विरोधी पोस्टर चिपकाकर माहौल बिगाड़ने की फिराक में हैं.
इसके साथ ही, विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की उपस्थिति को देखते हुए चीन से जुड़े तिब्बती प्रदर्शनकारियों और रूस-यूक्रेन विवाद से जुड़ी संभावित विरोध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल के सामने विरोध-प्रदर्शन की नौबत न आए.
अलर्ट में खालिस्तानी तत्वों से जुड़े इनपुट्स और धमकी भरे ईमेल को बेहद गंभीरता से लिया गया है. सुरक्षा एजेंसियां डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया पर 24 घंटे पैनी नजर रख रही हैं.
इंटरनेट पर विरोध-प्रदर्शन के किसी भी गुप्त कॉल या भीड़ जुटाने की साजिश को समय रहते नाकाम करने के लिए साइबर सेल पूरी तरह मुस्तैद है.
भारत मंडपम, वीवीआईपी होटलों, यात्रा मार्गों और प्रमुख ट्रांसपोर्ट हब्स पर मल्टी-लेयर सुरक्षा और सर्विलांस बढ़ा दिया गया है. केंद्रीय एजेंसियां और दिल्ली पुलिस आपस में रियल-टाइम इंटेलिजेंस शेयर कर रही हैं, ताकि हर छोटे-बड़े इनपुट पर बिना देरी किए तुरंत एक्शन लिया जा सके.
यह भी पढ़ें: BRICS 2026: अमित शाह का ग्लोबल ‘मास्टरस्ट्रोक’, दिल्ली पहुंचे दिग्गजों का यूं किया ग्रैंड वेलकम
-भारत एक्सप्रेस
Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…
Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…
Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…
Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…