देश

दिल्ली: सीलमपुर में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे से निकाले गए 7 लोग, NDRF और दमकल टीम मौके पर जुटी

मुकेश राणा दिल्ली

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब जनता कॉलोनी की एक पुरानी इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. यह हादसा सुबह करीब 7 बजकर 6 मिनट पर हुआ. इमारत गिरते ही इलाके में चीख-पुकार गूंज उठी.

7 लोग मलबे से बाहर निकाले गए

दमकल विभाग को हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू की गई. सूचना मिलने पर दमकल की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. राहत और बचाव का काम तुरंत शुरू किया गया. पुलिस के मुताबिक, इमारत में रहने वाले लोग हादसे के समय अंदर ही थे. अब तक 7 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल कर नजदीकी जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

तंग गलियों से बचाव में हो रही मुश्किल

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ और लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं. इस आशंका के चलते दमकल कर्मी और स्थानीय लोग लगातार रेस्क्यू में लगे हुए हैं. जनता कॉलोनी की गलियां बेहद संकरी और तंग हैं. इस वजह से राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कत आ रही है. मशीनें और बड़े वाहन अंदर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं.

NDRF की टीम भी मौके पर पहुंची

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NDRF (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है. फिलहाल राहत कार्य जारी है और मलबे को हटाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं. स्थानीय पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और NDRF के जवान मिलकर रेस्क्यू में जुटे हैं. साथ ही, आसपास के लोग भी मदद में लगे हुए हैं. प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है.

-भारत एक्सप्रेस 

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

4 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

5 hours ago