Badlapur Child Case: महाराष्ट्र के बदलापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक निजी इंग्लिश स्कूल में पढ़ने वाली प्री-प्राइमरी की चार साल की बच्ची के साथ स्कूल वैन के ड्राइवर द्वारा कथित रूप से छेड़छाड़ किया गया. मामले की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और संबंधित स्कूल वैन को सीज़ कर दिया गया है.
बता दें कि यह घटना गुरुवार के दोपहर की है. जब बच्ची तय समय पर घर नहीं पहुंची तो परिवार वाले घबरा गए. लगभग एक घंटे की देरी के बाद बच्ची घर पहुंची. घरवालों ने जब उससे पूछताछ की तो वह पहले कुछ नहीं बोली, लेकिन घबराई हुई हालत को देखते हुए परिवार द्वारा बार-बार पूछने पर बच्ची ने स्कूल वैन के ड्राइवर द्वारा गलत हरकत किए जाने की जानकारी दी. घटना से गुस्साए परिवार वालों ने पहले स्कूल प्रबंधन से शिकायत की और बाद में स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया.
यह भी पढ़ें: बाहर पुलिस को धमका रहे थे Sangeet Som, अंदर योगी ने टोका-‘पीछे हटो, मंत्री को आने दो’
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला. गुस्साए लोगों ने स्कूल वैन में तोड़फोड़ भी की है .जांच के दौरान एक और गंभीर लापरवाही सामने आई है. जिस स्कूल वैन से बच्चों को ले जाया जा रहा था, वह प्राइवेट नंबर प्लेट पर चल रही थी. आरटीओ नियमों के अनुसार स्कूल के बच्चों को ले जाने वाले वाहनों के लिए पीले रंग की नंबर प्लेट और टी-परमिट अनिवार्य होता है, लेकिन इस मामले में नियमों का उल्लंघन पाया गया.
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी को हिरासत में लिया. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, वहीं इसस मामले में आरटीओ की भूमिका और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े हो गए हैं. यह घटना एक बार फिर मासूम बच्चों की सुरक्षा और स्कूल परिवहन व्यवस्था पर सख्त निगरानी की जरूरत को उजागर करती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…
औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…
Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…
UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…