22 जनवरी को बंद रहेंगे कसीनो
Ayodhya Pran Pratistha: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर गोवा में सभी कसीनो का संचालन सोमवार को सुबह आठ बजे से आठ घंटे के लिए बंद रहेगा. एक कसीनो प्रबंधन कंपनी के अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
गोवा में छह ‘ऑफशोर’ कसीनो और तट स्थित कई ‘ऑनशोर’ कसीनो संचालित हैं. ‘ऑफशोर’ कसीनो जहाज राज्य की राजधानी पणजी के पास मांडवी नदी में लंगर डाले हुए हैं. इनमें से कुछ कसीनो का संचालन करने वाले मैजेस्टिक प्राइड समूह के निदेशक श्रीनिवास नायक ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह निर्णय लिया गया है कि सभी कसीनो सोमवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक अपना परिचालन बंद रखेंगे.
उन्होंने कहा, ‘‘जब हर कोई अपना कारोबार बंद रख रहा है और जीवन में एक बार होने वाले इस आयोजन में भाग लेने के लिए छुट्टियों की घोषणा की गई है, तो हमें ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए.’’ गोवा सरकार ने पहले ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी और स्वायत्त संस्थानों के लिए सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी है.
मालूम हो कि सोमवार यानी 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे और उनके हाथों से ही कई अनुष्ठान होंगे. हालांकि मंदिर में 16 जनवरी से ही प्राण-प्रतिष्ठा का अनुष्ठान जारी है. राम लला की 51 इंच ऊंची मूर्ति गर्भगृह में विराजमान की जा चुकी है. वहीं प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के सम्पन्न होने को लेकर अब मात्र एक दिन का समय शेष रह गया है. ऐसे में आज रामलला के सिंहासन को सरयू नदी के जल के 125 कलश से धोया जाएगा और फिर रामलला का मध्याधिवास होगा और शाम को शैयाधिवास का अनुष्ठान होगा और इसके बाद 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. बता दें कि राम मंदिर तक जाने वाले मार्क को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है तो वहीं दीवारों पर भगवान राम से सम्बंधित चित्र उकेरे गए हैं. जगह-जगह पर रामायण की तमाम चौपाइयों से सम्बंधित चित्रों को भी उकेरा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…
राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…
बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…
सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…