देश

‘राम लला की प्राण-प्रतिष्‍ठा के लाइव प्रसारण पर तमिलनाडु में स्‍टालिन सरकार ने रोक लगा दी’, बोलीं मंत्री निर्मला सीतारमण

MK Stalin Ram mandir: देश-दुनिया के रामभक्त अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह की बाट जोह रहे हैं. रामलला के विराजमान होने में कुछ ही घंटे बचे हैं..ऐसे में टीवी चैनलों पर प्राण प्रतिष्‍ठा से जुड़े अयोध्‍या के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण चल रहा है. हालांकि, तमिलनाडु में ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि वहां अयोध्‍या से संबंधित कार्यक्रमों को प्रसारित नहीं होने दिया जा रहा. अभी मोदी सरकार की मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्‍य सरकार पर यह आरोप लगाए.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज एक के बाद एक ट्वीट कर कहा, कि तमिलनाडु में सनातन विरोधी स्‍टालिन सरकार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी है…ऐसा करके ये सरकार रामभक्‍तों की भावनाओं, आस्‍था को कुचलने का प्रयास कर रही है. सीतारमण ने ट्वीट किया, ‘तमिलनाडु में राज्‍य सरकार ने 22 जनवरी को राम मंदिर से जुड़े कार्यक्रमों के लाइव प्रसारण को देखने पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह सब भी तब हुआ है जबकि तमिलनाडु में श्री राम के 200 से ज्‍यादा मंदिर हैं.’

सीतारमण ने कहा- ”तमिलनाडु सरकार के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग (HR&CE) द्वारा प्रबंधित मंदिरों में श्री राम के नाम पर किसी भी पूजा/भजन/प्रसादम/अन्नदानम की अनुमति नहीं है. पुलिस निजी तौर पर संचालित मंदिरों को भी कार्यक्रम आयोजित करने से रोक रही है. वे आयोजकों को धमकी दे रहे हैं कि वे पंडाल तोड़ देंगे. इस हिंदू विरोधी, घृणित कार्रवाई की मैं कड़ी निंदा करती हूं.”

‘DMK का हिंदू विरोधी कदम’

सीतारमण ने आगे कहा- ”तमिलनाडु के कई हिस्सों में दिल दहला देने वाले और विचित्र दृश्य देखने को मिल रहे हैं. लोगों को भजन आयोजित करने, गरीबों को खाना खिलाने, मिठाइयां बांटने, ख़ुशी मनाने से रोका जा रहा है और धमकाया जा रहा है, जबकि वे सब माननीय प्रधानमंत्री मोदी को अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा करते देखना चाहते हैं.” सीतारमण ने आरोप लगाया कि ”स्‍टालिन सरकार की ओर से केबल टीवी ऑपरेटरों को कहा गया है कि लाइव टेलीकास्ट के दौरान बिजली बंद होने की संभावना है. यह I.N.D.I गठबंधन के प्रमुख साथी DMK का हिंदू विरोधी कदम है.”

यह भी पढि़ए: अयोध्या के लिए निकले रजनीकांत, आज से शुरू हुआ देश दुनिया के तमाम दिग्गजों के राम नगरी पहुंचने का सिलसिला

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

2 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

2 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

3 hours ago