देश

जनगणना 2027: 17 अगस्त से घर बैठे खुद दर्ज कर सकेंगे डेटा, सितंबर में चलेगा घर-घर अभियान

Census 2027: केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण, यानी जनसंख्या गणना (Population Enumeration) के संचालन की अधिसूचना जारी कर दी है. यह अधिसूचना केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू कश्मीर के लिए जारी की गई है. बर्फबारी से प्रभावित गैर-समकालिक क्षेत्रों को भी इसमें शामिल किया गया है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फबारी वाले गैर-समकालिक क्षेत्रों पर भी यह सूचना लागू होगी. इन सभी क्षेत्रों में जनसंख्या गणना का कार्य सितंबर 2026 में निर्धारित समय सीमा के अनुसार संपन्न कराया जाएगा.

कब होगी जनगणना?

अधिसूचना के अनुसार, इन अधिसूचित क्षेत्रों में जनसंख्या गणना 1 से 30 सितंबर 2026 तक कराई जाएगी. इसके बाद 1 से 5 अक्टूबर 2026 तक संशोधन (रिवीजन) दौर आयोजित किया जाएगा. इस दौर में छूटे हुए या जिन विवरणों में संशोधन की जरूरत होगी, उनको अपडेट किया जाएगा. इन क्षेत्रों के लिए जनगणना की तारीख 1 अक्टूबर, 2026 को रात 12 बजे निर्धारित की गई है.

17 अगस्त से घर बैठे स्व-गणना

सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए स्व-गणना (Self-Enumeration) का भी प्रावधान दिया है. इसके तहत संबंधित क्षेत्रों के निवासी 17 से 31 अगस्त, 2026 के बीच ऑनलाइन माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे. घर-घर जनसंख्या गणना शुरू होने से पहले नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.

ये भी पढ़ें- दतिया और बांकीपुर में खलबली: जीतू पटवारी ने CM को लिखा पत्र, अनंत सिंह ने बताई किसकी जीत?

बर्फीले इलाकों को दी गई प्राथमिकता

बर्फबारी और दुर्गम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों में जनगणना का कार्यक्रम पहले निर्धारित हुआ है. इसका उद्देश्य खराब मौसम से पहले जनगणना का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करना है. जनगणना से प्राप्त आंकड़े पहाड़ी क्षेत्रों में विकास के नए द्वार खोलने मए सहयोग करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

5 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

7 hours ago