देश

दिवाली से पहले चंद्रयान-2 भेजी गुड न्यूज, सूरज-चांद के रिश्ते की खोली पोल; ISRO ने दी जानकारी

ISRO Chandrayaan-2 CME Effect: दिवाली के शुभ अवसर से पहले ISRO ने एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि की घोषणा की है. चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने अपने उन्नत वैज्ञानिक उपकरणों की मदद से पहली बार यह पता लगाया है कि सूर्य और चंद्रमा की बीच रिश्ते इन दिनों कैसे हैं. यह खोज सूर्य और चंद्रमा के बीच के रहस्यमय रिश्ते को लेकर एक बड़ी सफलता मानी जा रही है. यह अवलोकन न केवल अंतरिक्ष मौसम को समझने में मदद करेगा, बल्कि चंद्रमा पर भविष्य के वैज्ञानिक ठिकाने बनाने की चुनौतियों को भी उजागर करता है.

चंद्रयान-2 (ISRO Chandrayaan-2) ने सूर्य के कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) के चंद्रमा पर प्रभावों का अवलोकन किया है. यह एक बड़ी खोज है जो चंद्रमा के बाह्यमंडल और उसकी सतह पर अंतरिक्ष मौसम के प्रभाव को समझने में मदद करेगी. यह चंद्रयान-2 की उपलब्धि है.

चंद्रमा पर सीएमई का असर

सूर्य से निकलने वाले शक्तिशाली कोरोनल मास इजेक्शन (CME) का चंद्रमा पर क्या असर पड़ता है. चंद्रयान-2 पर लगे CHACE-2 (Chandra’s Atmospheric Composition Explorer-2) ने सीधे तौर पर यानी LIVE यह देखा कि जब CME चंद्रमा से टकराया, तो चंद्रमा के बहुत पतले वायुमंडल, जिसे ‘एक्सोस्फीयर’ कहते हैं, का कुल दबाव एक हजार गुना से भी ज्यादा बढ़ गया.

दिवाली से पहले चंद्रयान-2 ने दी गुड न्यूज

कोरोनल मास इजेक्शन सौरमंडल में होने वाले सबसे शक्तिशाली विस्फोट होते हैं. चंद्रमा पर सीएमई का असर बहुत ज्यादा होता है क्योंकि चंद्रमा पर हवा नहीं है और न ही कोई बड़ा चुंबकीय क्षेत्र है. चंद्रयान-2 के अवलोकनों से पता चला कि सीएमई के प्रभाव से दिन के समय चंद्रमा के बाह्यमंडल के कुल दबाव में वृद्धि हुई.

क्या होता है कोरनल मास इजेक्शन?

कोरोनल मास इजेक्शन सौरमंडल में बनने वाले शक्तिशाली विस्फोट होते हैं. इस दौरान सूर्य द्वारा हीलियम और हाइड्रोजन आयन छोड़ा जाता है. चांद पर इसका असर काफी असह होता है. इसका कारण है कि चांद पर वायुमंडल नहीं है और यहां कोई बड़ा चुंबकीय क्षेत्र भी नहीं है.

चंद्रमा का वायुमंडल

चंद्रमा का वायुमंडल बहुत ही पतला होता है, जिसे एक्सोस्फीयर कहा जाता है. यह वायुमंडल सूर्य की किरणों, सौर हवा और उल्कापिंडों के टकराने से बनता है. सीएमई के प्रभाव से इस वायुमंडल में बदलाव होता है, जो चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष मौसम के प्रभाव को समझने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: थरूर ने अबू धाबी में देखा चमत्कार! PM मोदी की तारीफ में बोले- सपने को साकार करने में मदद मिली

वैज्ञानिकों के लिए चेतावनी

चंद्रयान-2 मिशन (ISRO Chandrayaan-2) की यह सफलता अंतरिक्ष विज्ञान के लिए एक बड़ी जीत है. CHACE-2 द्वारा CME के प्रभाव को पहली बार सीधे तौर पर देखना, चंद्रमा के बाह्यमंडल (Extremely Thin Atmosphere) और अंतरिक्ष मौसम के असर को समझने की हमारी वैज्ञानिक समझ को अभूतपूर्व रूप से बढ़ाएगा. यह वैज्ञानिकों के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी है जो चंद्रमा पर बेस बनाने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि उन्हें ऐसी चरम घटनाओं को ध्यान में रखना होगा जो अस्थाई रूप से चंद्रमा के परिवेश को बदल सकती हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

10 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

15 minutes ago

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

17 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

29 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

38 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

51 minutes ago