देश

Char Dham Yatra 2025: चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित, सीएम धामी ने जनता से की ये अपील

Char Dham Yatra Suspended: चारधाम यात्रा को भारी बारिश की चेतावनी के बाद अगले 24 घंटों के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है. गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि ऐहतियातन यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा, “मैंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में यात्रियों को रोकने के निर्देश दिए हैं.”

क्यों स्थगित की गई Char Dham Yatra?

यह निर्णय उत्तरकाशी ज़िले में बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड क्षेत्र में बादल फटने की घटना के बाद लिया गया. इस घटना में एक निर्माणाधीन होटल साइट पर काम कर रहे नौ श्रमिक लापता हो गए हैं.

उत्तरकाशी के जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पुष्टि की कि बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग के बलिगढ़ क्षेत्र में बादल फटने से होटल निर्माण स्थल को गंभीर क्षति पहुंची है. उन्होंने बताया, “इस होटल साइट पर रह रहे आठ से नौ श्रमिक लापता हैं.” साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यमुनोत्री मार्ग पर यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है. मौके पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और पुलिस की टीमें तुरंत रवाना कर दी गई हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है. उन्होंने कहा कि यात्रियों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Cloudburst: उत्तरकाशी के बड़कोट में बादल फटने से 17 मजदूर सैलाब में बहे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शनिवार को राज्य में लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ. चमोली ज़िले में नंदप्रयाग और भनेरपानी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया. चमोली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, “नंदप्रयाग और भनेरपानी के पास बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है. मार्ग खोलने का कार्य जारी है.” यह राष्ट्रीय राजमार्ग केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक प्रमुख मार्ग है, इसलिए इसे प्राथमिकता के आधार पर खुलवाया जा रहा है.

इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से सतर्क रहने और अगले 24 घंटों तक अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है, क्योंकि राज्य के पर्वतीय और कुछ मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

32 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago