Coldrif Syrup Deaths: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीली Coldrif कफ सिरप से बच्चों की मौत ने परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. पीड़ित परिवार अब आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस घटना पर 3 साल 11 महीने के उसैद के पिता यासीन ने रो-रोकर बुरा हाल है.
पीड़ित के पिता ने बताया कि बेटे के इलाज में करीब साढ़े 3 लाख रुपये खर्च हो गए. इलाज के लिए उन्हें अपना ऑटो तक बेचना पड़ा. इसके बावजूद उनके बेटे की जान नहीं बच सकी. उसैद का इलाज डॉ. अमन सिद्दीकी से हुआ था, जिन्होंने Coldrif सिरप लिखा था. मृतक उसैद की मां और दादी अब भी रो-रोकर बुरा हाल हैं. उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को उसैद का जन्मदिन था. पूरा परिवार उत्साहित था, लेकिन अब यह खुशी मातम में बदल गई.
5 साल के अदनान के पिता अमीन ने बताया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं. उन्होंने अपने बेटे के इलाज के लिए लोगों से पैसे उधार लिए और करीब 1 महीने तक अपनी दुकान बंद रखी. अमीन ने बताया कि अदनान ने अंतिम समय में अपनी मां से कहा था, “मुझे बचा लो, घर ले चलो.” अदनान के पिता और दादा ने आरोपियों को माफिया बताते हुए उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की.
जहरीली दवा लिखने के आरोप में गिरफ्तार डॉ. प्रवीण सोनी को स्थानीय समुदाय का समर्थन मिल रहा है. परासिया के अन्य मेडिकल स्टोर संचालक उनका पक्ष ले रहे हैं. उनका कहना है कि डॉ. सोनी पिछले 40 साल से प्रैक्टिस कर रहे हैं और कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ. संभव है कि दवा का कोई बैच अमानक था, जिसकी वजह से मौतें हुईं. डॉ. सोनी का निजी क्लिनिक और उनके परिवार की मेडिकल स्टोर, जहां Coldrif सिरप दी जाती थी, फिलहाल सील कर दिए गए हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…