Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ICU में आग लगी और खत्म हो गई 6 जिंदगियां, जयपुर का सवाई मान सिंह अस्पताल कैसे बना ‘मौत की भट्ठी’, सीएम भजनलाल ने किया दौरा

Jaipur SMS Hospital ICU Fire: रात 11 बजकर 10 मिनट पर ट्रॉमा बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर मौजूद न्यूरो वार्ड के स्टोर से धुंआ निकलता देखा गया. जिसकी जानकारी अस्पताल के स्टाफ को दी गई, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि जबतक कुछ किया जाता तबतक अस्पताल के ICU से भी आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं.

Jaipur SMS Hospital ICU Fire

Jaipur SMS Hospital ICU Fire: जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल (SMS) में रविवार की रात को भयानक हादसा हो गया. अस्पताल का ICU भयंकर आग की चपेट में आ गया. जिसकी वजह से पूरे अस्पताल में हाहाकार मच गया. आईसीयू में भर्ती कई मरीजों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई. अबतक मिल रही जानकारी के मुताबिक सवाई मानसिंह अस्पताल में लगी आग में 6 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार की सुबह सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अस्पताल का दौरा कर मामले की जानकारी ली.

बताया जा रहा है कि रात 11 बजकर 10 मिनट पर ट्रॉमा बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर मौजूद न्यूरो वार्ड के स्टोर से धुंआ निकलता देखा गया. जिसकी जानकारी अस्पताल के स्टाफ को दी गई, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि जबतक कुछ किया जाता तबतक अस्पताल के ICU से भी आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं.

शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग

जानकारी के मुताबिक आईसीयू में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी. आग लगते ही अस्पताल में लगा आग का अलार्म बजना शुरू हो गया. अलार्म की आवाज सुनकर तीमारदार और अस्पताल स्टाफ मरीजों को बचाने के लिए आईसीयू की तरफ दौड़ पड़े.

बेड के साथ ही अस्पताल से बाहर आ गए तीमारदार

तीमारदार अपने परिजनों को बेड के साथ ही अस्पताल से बाहर लेकर भागे, जबकि अन्य मरीजों को भी दूसरी जगह शिफ्ट करना शुरू कर दिया. इस दौरान अस्पताल में दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

ये भी पढ़ें- तेजस्वी यादव घर पर मेगा मीटिंग खत्म, महागठबंधन की बैठक तय हुआ सीटों का फार्मूला

ट्रॉमा सेंटर कराया जा रहा खाली

फिलहाल पूरे ट्रॉमा सेंटर को खाली कराया जा रहा है. वहीं आग लगने की वजह से कई मरीजों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है. जिसके बाद उन मरीजों को अन्य वार्डों में शिफ्ट किया गया. आग कैसे लगी अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है.

इस हादसे में अभी तक 6 मरीजों की मौत हो चुकी है और कई अन्य मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस संबंध में SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी अनुराग धाकड़ ने कहा है कि आईसीयू और सेमी आईसीयू में कुल 24 मरीज थे. जिसमें 11 आईसीयू और 13 सेमी-आईसीयू में भर्ती थे. अधिकतर मरीज बेहोशी की हालत में थे. जहां शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital