देश

Bihar Election: प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रिपरिषद की बुलाई बैठक, सुबह 11.30 बजे होगी मीटिंग

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव में दो चरणों में हुए मतदान के बाद 14 नवंबर को परिणाम जारी किया गया. इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को प्रचंड जीत मिली. अब नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है.

बिहार में एनडीए को मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाने का फैसला लिया. यह बैठक पटना में सोमवार को सुबह 11.30 बजे होगी. बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में नई सरकार के गठन पर मंथन होने की संभावना है. साथ ही शपथ ग्रहण समारोह की तारीख भी निर्धारित की जा सकती है.

सचिवालय ने जारी किया आदेश

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया गया है. नीतीश सरकार के विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि निदेशानुसार पटना के मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में सोमवार यानी 17 नवंबर को सुबह 11:30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक होगी.

इस पत्र में कहा गया है कि बिहार के सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक से अनुरोध है कि मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद सूचना भवन का सभागार उपलब्ध कराते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की समुचित व्यवस्था कराने की कृपा की जाए.

गांधी मैदान चार दिनों के लिए बंद का आदेश

इससे पहले पटना के डीएम ने चार दिनों के लिए पटना के गांधी मैदान को बंद करने का आदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में लोगों के प्रवेश पर 17 नवंबर से 20 नवंबर तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है, इसलिए जिलाधिकारी ने गांधी मैदान में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जनता ने एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया. एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया.


ये भी पढ़ें: Bihar Election: गांधी मैदान 17 से 20 नवंबर के बीच शपथ ग्रहण समारोह की संभावना, पटना जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

24 minutes ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago