देश

‘लालटेन राज’ पर पीएम मोदी का वार, कहा-महिलाओं ने झेली अराजकता और भ्रष्टाचार की मार

PM Mahila Rojgar Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के शुभारंभ के मौके पर कहा कि बिहार की माताओं-बहनों और बेटियों के कल्याण के लिए डबल इंजन सरकार समर्पित भाव से कार्य कर रही है. इसी क्रम में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ करना बहुत गर्व की बात है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार’ योजना के तहत 75 लाख बहनों के बैंक अकाउंट में 10–10 हजार रुपए भेजे गए हैं. उन्होंने कहा कि इस महीने की शुरुआत में मुझे ‘जीविका निधि साख सहकारी संघ’ शुरू करने का अवसर मिला था. अब इस व्यवस्था की ताकत ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार’ योजना के साथ जुड़ जाएगी.

‘जीविका निधि’ से जुड़ेगी नई योजना की ताकत

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है. अब तक 2 करोड़ से अधिक बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं. उनकी मेहनत से गांव बदला है, समाज बदला है और परिवार का रुतबा भी बदला है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा. कांग्रेस का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, ‘आज लूट की काफी बातें हो रही हैं, लेकिन पहले एक प्रधानमंत्री कहा करते थे कि दिल्ली से अगर एक रुपया भेजा जाता है, तो सिर्फ 15 पैसा पहुंचता है, 85 पैसे कोई पंजा मार लेता है.’

कांग्रेस और आरजेडी पर PM मोदी का हमला

उन्होंने कहा कि आज ये जो 10–10 हजार रुपए भेजे गए हैं, इन्हें कोई लूट नहीं सकता. राजद पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘जब बिहार में आरजेडी की सरकार थी, लालटेन का राज था, उस दौरान अराजकता और भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा मार बिहार की महिलाओं ने ही झेली है. वो दिन याद कीजिए जब बिहार की सड़कें टूटी-फूटी होती थीं, पुल-पुलिया का नामोनिशान नहीं था. तब सबसे ज्यादा तकलीफ किसे होती थी? बाढ़ में परेशानी इतनी बढ़ जाती थी कि गर्भवती महिलाएं समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाती थीं, उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाता था.’

पिछले 11 साल में महिलाओं के लिए शुरू की गई योजनाओं की बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘जब कोई सरकार महिलाओं को केंद्र में रखकर कोई नीति बनाती है, तो उसका फायदा समाज के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ता है. उदाहरण के लिए, उज्ज्वला योजना से कितना बड़ा बदलाव आया है, ये आज पूरी दुनिया देख रही है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘केंद्र सरकार की मुद्रा योजना, ड्रोन दीदी अभियान, बीमा सखी अभियान और बैंक दीदी अभियान, ये सब भी आपके लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बना रहे हैं. हमारा एक ही लक्ष्य है, आपके सपने पूरे हों.’

ये भी पढ़ें: Bihar News: रोहिणी पर लगे आरोपों को लेकर तेजस्वी यादव का पलटवार, बोले– बहनों पर उंगली उठाना बर्दाश्त के बाहर

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago