देश

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने वापस लिया आंदोलन, बोली- सरकार ने मानी सभी मांगें

CJP Withdraws Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ ही घंटे बाद सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच शनिवार को एक और अहम बैठक हुई. बातचीत के बाद CJP ने अपना आंदोलन वापस लेने का ऐलान कर दिया. CJP ने दावा किया है कि सरकार ने उसकी सभी प्रमुख मांगें मान ली हैं और बाकी औपचारिकताएं मंगलवार तक पूरी करने का भरोसा दिया है.

बैठक दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हुई. केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह शामिल हुए. वहीं CJP प्रतिनिधिमंडल में संगठन के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका मौजूद रहे.

बैठक खत्म होने के बाद दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने CJP नेताओं से हाथ मिलाया. इसके बाद संगठन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जंतर-मंतर पर चल रहे अपने आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की.

तीन दौर की बातचीत के बाद बनी सहमति

CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दौर की बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि आंदोलन की शुरुआत तीन प्रमुख मांगों को लेकर की गई थी.

पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी. दूसरी मांग आंदोलनकारियों और आयोजकों के खिलाफ दर्ज सभी FIR वापस लेने की थी. साथ ही संगठन चाहता था कि भविष्य में भी प्रदर्शन में शामिल किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न की जाए.

तीसरी मांग NEET पेपर लीक के बाद जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की थी.

आशुतोष रांका ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ उनकी पहली मांग पूरी हो चुकी है. बाकी मांगों को लेकर भी सरकार की ओर से सकारात्मक भरोसा दिया गया है.

सभी राज्यों में दर्ज FIR वापस लेने की मांग

CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि संगठन की मांग सिर्फ दिल्ली में दर्ज मामलों तक सीमित नहीं थी. प्रदर्शनकारियों के खिलाफ भाजपा शासित और भाजपा के सहयोगी दलों वाली सरकारों के राज्यों में दर्ज FIR को भी वापस लेने की मांग की गई थी.

उनके मुताबिक, सरकार ने इस मांग को भी स्वीकार कर लिया है. सरकार ने भरोसा दिया है कि प्रदर्शनकारियों और आंदोलन के आयोजकों के खिलाफ दर्ज सभी मामलों की जानकारी संगठन के साथ साझा की जाएगी.

सौरव दास ने दावा किया कि उनकी जानकारी के मुताबिक केवल दिल्ली में ही 15 से 20 FIR दर्ज की गई हैं. उन्होंने कहा कि इन FIR की कॉपी अगले तीन से चार दिनों में संगठन को मिल जाने की उम्मीद है.

मंगलवार तक लिखित गारंटी का इंतजार

CJP ने सरकार के साथ एक मसौदा भी साझा किया है, जिसमें आंदोलनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों की वापसी और भविष्य में किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की लिखित गारंटी मांगी गई है.

संगठन के अनुसार, सरकार ने मंगलवार तक लिखित आश्वासन देने की बात कही है. CJP नेताओं ने उम्मीद जताई कि तय समय तक FIR वापस लेने और भविष्य में कानूनी कार्रवाई नहीं करने को लेकर सरकार का औपचारिक पत्र मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें- प्रदर्शनकारियों की तीनों मांगें मानेगी सरकार? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दिपके ने रखीं ये 2 मांग

सरकार से मिले भरोसे के बाद संगठन ने फिलहाल अपना आंदोलन वापस ले लिया है. हालांकि, CJP की नजर अब मंगलवार तक सरकार की ओर से मिलने वाली लिखित गारंटी और बाकी मांगों पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

22 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

27 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

2 hours ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago