Cloud Burst in Himachal Pradesh 2025: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में आज बादल फटने की दो घटनाएं हुईं. बादल फटने से नदियां उफान पर आ गईं. सैंज घाटी में जीवा नाला और मणिकर्ण के ब्रम्हगंगा में पानी ही पानी उमड़ पड़ा. नदी-नालों का जल स्तर से कई गांव-कस्बों में कोहराम मच गया.
इस बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिससे स्थिति और गंभीर होने की आशंका है.
हिमाचल प्रदेश की सैंज घाटी में जीवा नाला उफान पर आ गया, जिसके कारण आसपास के गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया. एक वीडियो में पेड़ और मलबा तेज बहाव में बहते दिखाई दे रहे हैं. स्थानीय निवासियों ने बताया कि अचानक आए सैलाब ने बिहाली गांव को सबसे ज्यादा प्रभावित किया, जहां घरों और खेतों को भारी नुकसान हुआ. पार्वती नदी भी उफान पर है, जिससे मणिकर्ण और आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है.
बादल फटने से मणिकर्ण-ब्रम्हगंगा में जल स्तर अचानक बढ़ गया. यहां नदी-नालों का जल स्तर तेजी से बढ़ने से सड़कों, पुलों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में पानी का तेज बहाव और मलबे का खौफनाक मंजर देखा जा सकता है. प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं, लेकिन बारिश के कारण चुनौतियां बढ़ रही हैं.
जिला प्रशासन ने प्रभावित गांवों में राहत शिविर स्थापित किए हैं और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम जारी है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसके चलते कुल्लू और आसपास के क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी किया गया है. स्थानीय लोग डर के साये में हैं और प्रशासन से त्वरित सहायता की मांग कर रहे हैं.
बादल फटने की घटनाओं ने कुल्लू के पर्यटन पर भी असर डाला है. मणिकर्ण और सैंज घाटी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल अब खतरे की जद में हैं. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसी प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं. प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के पास न जाने और सतर्क रहने की अपील की है.
यह भी पढ़िए: कुल्लू में कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में ताश के पत्तों की तरह ढह गईं 7 बहुमंजिला इमारतें
रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…